अपडेटेड 9 March 2026 at 21:56 IST

Kinshuk Vaidya: पापा बने ‘शाका लाका बूम बूम’ के किंशुक वैद्य, पत्नी दीक्षा ने दिया बेटे को जन्म

Kinshuk Vaidya: किंशुक वैद्य ने 9 मार्च को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया जब उन्होंने प्यारी सी अनाउंसमेंट की। उन्होंने खुलासा किया कि उनके घर में किलकारियां गूंजी हैं।

Kinshuk Vaidya | Image: instagram

Kinshuk Vaidya: पॉपुलर टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' से बचपन में ही लोकप्रिय होने वाले एक्टर किंशुक वैद्य अब पापा बन गए हैं। उनके और उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल के घर एक बेटे का जन्म हुआ है। कपल ने एक क्यूट पोस्ट के जरिए फैंस को गुड न्यूज सुनाई है।

किंशुक वैद्य ने 9 मार्च को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया जब उन्होंने प्यारी सी अनाउंसमेंट की। उन्होंने खुलासा किया कि उनके घर में किलकारियां गूंजी हैं।

‘शाका लाका बूम बूम’ के किंशुक वैद्य बने पिता

किंशुक वैद्य ने एक फोटो शेयर की है जिसमें एक नवजात शिशु का हाथ दिख रहा है जबकि उसके पैरेंट्स ने उसकी नन्ही सी उंगलियों को पकड़ा हुआ है। पोस्टर पर लिखा- "बेबी बॉय हुआ है। 08.03.2026।"

अपने फैंस के साथ जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी साझा करते हुए एक्टर कैप्शन में लिखते हैं- “इतने प्रेम और आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। बेबी वैद्य का आगमन हुआ, 08.03.26”, जैसे ही उन्होंने ये पोस्ट शेयर किया, इंडस्ट्री से उनके दोस्तों और फैंस ने कमेंट सेक्शन के जरिए न्यू पैरेंट्स किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल को बधाई देना शुरू कर दिया है। 

किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल की लव मैरिज

किंशुक और दीक्षा ने पिछले साल दिसंबर में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उस समय कपल ने एक प्यारी सी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी जिसमें वे एक नन्हे बच्चे के जूते पकड़े हुए थे। इसके साथ कपल ने कैप्शन में लिखा- “जिंदगी के एक नए पड़ाव में कदम रखते हुए... हमारी प्रेम कहानी और भी मीठी हो गई है।”

गौरतलब है कि किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल की अगस्त 2024 में सगाई हुई थी। बाद में उन्होंने 22 नवंबर 2024 को अलीबाग में एक निजी समारोह में शादी कर ली। शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ेंः बीच कॉन्सर्ट में क्यों रोने लगीं सुनिधि चौहान? फैंस से मांगी माफी, बोलीं- मेरे साथ पहले ऐसा नहीं हुआ…, VIDEO

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 March 2026 at 21:56 IST