अपडेटेड 21 August 2021 at 08:09 IST

माधुरी दीक्षित के साथ शहनाज गिल ने किया 'धमाकेदार' डांस, मजेदार VIDEO आया सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ शहनाज गिल का मजेदार वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं।

Follow :  
×

Share


photo- viral Bhyani instagram | Image: self

बिग बॉस फेम शहनाज गिल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके नए-नए वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। ऐसे में एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में दिखने वाले हैं। इससे पहले शहनाज, माधुरी दीक्षित के साथ फिल्मी गाने पर डांस करती हुई दिखीं।

 

'बड़ी मुश्किल...' गाने पर किया डांस

शहनाज गिल डांस दीवाने 3 के मंच पर माधुरी दीक्षित के साथ लज्जा फिल्म का गाना 'बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल...' पर डांस करती नजर आईं। इस गाने पर दोनों के स्टेप्स लगभग बराबर हैं। वीडियो में शहनाज माधुरी के साथ डांस करती हुई काफी उत्सुक दिखीं।  इसमें शहनाज, जहां ब्लू एंड ब्लैक ड्रेस पहनी हुई हैं, तो माधुरी भी ग्रीन शेड में मॉर्डन स्टाइल साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें इस डांस शो में 'लव स्पेशल' एपिसोड के दौरान शहनाज और सिद्धार्थ का एक रोमांटिक डांस भी देखने को मिलेगा। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।  

ये भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show: सुमोना चक्रवर्ती ने बताया शो के प्रोमो से क्यों गायब थीं? देखें वीडियो

हाल ही में डांस के शेट के पास हुई थी स्पॉट

हाल ही में शहनाज को डांस शो के सेट के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पंजाबी स्टाइल से सभी को आकर्षित किया। उनकी क्यूट सी स्माइल, फैंस को लुभा रही थी। शहनाज पिंक कलर का पटियाला सूट पहनी थीं और हेयर स्टाइल भी पंजाबी लुक में था। लोगों ने शहनाज के साथ सेल्फी लेने की होड़ मचा दी थी। 

ये भी पढ़ें- क्या रिलेशनशिप को ऑफिशियल करेंगे सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल? VIDEO में दिखा रोमांटिक अंदाज

प्यार से सिडनाज कह कर बुलाते हैं

फैंस सिद्धार्थ और शहनाज को प्यार से सिडनाज कहकर भी बुलाते हैं। बता दें बिग-बॉस शो में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। टीवी के इन मशहूर स्टार्स की हाल ही में कुछ नई तस्वीरें सामने भी आई हैं, जो कॉफी शॉप के बाहर की है। बता दें कि अक्सर दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ती रहती हैं। अब फैंस इन्हें डांस शो में देख पाएंगे।

Published By : Ashwani Rai

पब्लिश्ड 21 August 2021 at 07:58 IST