"अल्लाह को खून नहीं, दया चाहिए...", सारा खान ने बकरीद पर की जानवरों की कुर्बानी के खिलाफ अपील

टीवी अभिनेत्री सारा खान ने बकरीद 2026 के मौके पर जानवरों की कुर्बानी के खिलाफ अपील की है। उन्होंने कहा कि ईद का असली संदेश दया, तकवा और जरूरतमंदों की मदद है, न कि मांस या खून।

बकरीद पर सारा खान का भावुक संदेश | Image: Instagram/ssarakhan

इस्लाम धर्म में ईद-उल-अजहा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि ईमान, समर्पण और कुर्बानी की गहरी याद दिलाता है। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री सारा खान ने बकरीद 2026 के मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस त्योहार को दया, करुणा और उदारता के साथ मनाएं, न कि जानवरों की बलि देकर।

सारा खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि ईद-उल-अजहा केवल उत्सव, नए कपड़े या खाने-पीने तक सीमित नहीं है। यह त्योहार हजरत इब्राहिम की कहानी हमें सिखाता है कि अल्लाह पर पूरा भरोसा, शुद्ध नीयत और अपनी सबसे प्रिय चीज को त्यागने की हिम्मत कितनी जरूरी है। उन्होंने साफ कहा

"अल्लाह को मांस या खून की कोई जरूरत नहीं है। अल्लाह हमारी तकवा, दया और आज्ञा पालन की भावना को देखता है।"

सारा खान ने दिया संदेश

अपने वीडियो पोस्ट में सारा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो ईद के दिन त्याग पर ध्यान देने की बजाय इस त्योहार को दया और उदारता के साथ मनाएं। उन्होंने कुर्बानी का असली मतलब दया, दान और जरूरतमंदों के साथ बांटना बताया। इस ईद पर गुस्सा, अहंकार और नफरत को त्यागें। भूखों को खिलाएं, बेसहारा लोगों की मदद करें। शांतिपूर्ण और अच्छे इंसान बनने का संकल्प लें।

सारा खान ने अपने फैंस को ईद मुबारक कहा और उम्मीद जताई कि सब लोग इस त्योहार को सकारात्मक और करुणामय तरीके से मनाएंगे।

सारा खान के बारे में

सारा खान टीवी इंडस्ट्री की जानी-पहचानी चेहरा हैं। उन्होंने सपना बाबुल का... विदाई से डेब्यू किया था और बिग बॉस सीजन 4 में भी हिस्सा लिया था। रियलिटी शो में उन्होंने अली मर्चेंट संग निकाह किया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद तलाक हो गया था। हाल ही में उन्होंने एक्टर कृष पाठक से शादी की थी, जो अलग-अलग धर्मों से होने के कारण चर्चा में रही।

ये भी पढ़ें: Anjali Arora: 'कच्चा बादाम गर्ल' थाईलैंड में कर रही मस्ती, बोल्डनेस ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, 5वीं फोटो उड़ा देगी होश

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 May 2026 at 18:43 IST