अपडेटेड 2 March 2026 at 11:11 IST
'पीछे से आकर मुझे KISS किया...', Sapna Chaudhary गैंगस्टर की पार्टी में कर चुकी हैं परफॉर्म? सुनाया 'वो' खौफनाक किस्सा
सपना चौधरी ने हाल ही में एक खौफनाक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी, तब उन्होंने एक ऐसी पार्टी में परफॉर्म किया था जहां खुलेआम हथियार पड़े थे। इस दौरान वो इतनी सहम गई थी कि उन्हें एक बार लगने लगा कि उन्हें गोली मार दी जाएगी।
Sapna Chaudhary: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी फेमस रियलिटी शो 'द 50' में नजर आ रही हैं। यहां उनका अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। शो में उन्होंने अपने करियर को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वो अपने करियर में काफी बुरे दौर से गुजर चुकी हैं। एक बार ऐसी सिचुएशन में फंस गई थीं, जहां से निकलना मुश्किल हो गया था।
सपना ने बताया कि उनके खिलाफ तकरीबन 35 केस दर्ज हैं। कई जगहों पर उनकी परफॉर्मेंस तक बैन कर दी गई है। अब उनके नाम से शोज की परमिशन भी नहीं मिलती।
सपना चौधरी ने किया खुलासा
उन्होंने कहा, 'साल 2018 में बिग बॉस करने के बाद मेरे करियर में बड़ा बदलाव आया और मुझे बेहतर शोज मिलने लगे। उससे पहले तक के इवेंट्स में हालात बहुत खराब हुआ करते थे। वहां कभी भगदड़ मच जाती थी, कभी कुर्सियां फेंक दी जाती थी और लड़ाईयां हो जाती थीं। मुझ पर 35 केस दर्ज हैं, क्योंकि मैंने शोज किए और वहां भगदड़ मच गई। मैं मेरठ, बापट, बारोड की साइड बनै हूं। मेरे नाम से वहां शोज की परमिशन नहीं मिलती है।'
‘अचानक देर रात मेरा फोन बजा…’
डांसर अपने शुरुआती दिनों के स्ट्रगल को याद करते हुए बताती हैं, 'एक बार हमारे घर पर पैसे नहीं थे। मैं और मेरी मां इसी उम्मीद में थे कि कोई शो मिल जाए। अचानक देर रात मेरा फोन बजा। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं शो करूंगी? मैंने बिना कुछ सोचे-समझे तुरंत हामी भर दी। मैं इतनी एक्साइडेट थी कि मैंने उसके बारे में कोई जानकारी नहीं ली। न ही मैंने ये पूछा कि किस तरह का शो है, न ही ये की कहां और रहा है और मुझे कैसा परफॉर्म करना है।'
टेबल पर खुलेआम हथियार पड़े थे- सपना
उन्होंने रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया बताते हुए कहा, 'शाम को हम वेन्यू पर पहुंचे। अंदर पहुंचने पर हमने देखा कि सामने 25-26 टेबल लगी हुई है और हर टेबल पर खुलेआम हथियार पड़े है। वहां पर सभी गैंगस्टर्स जैसे लग रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे अभी-अभी जेल से छूटे हैं और जश्न मना रहे हैं।'
परफॉर्मेंस के दौरान सपना संग हुई बदतमीजी
सपना ने आगे कहा, 'पहले मैंने एक सोलो गाना गया और फिर एक डुएट गाना शुरू किया। जब मैं अकेले परफॉर्म कर रही थी तब उनमें से एक शख्स बार-बार मेरे पास आकर कान में कुछ-कुछ फुसफुसाता और फिर चला जाता। मां ने मुझसे पूछा कि उसने क्या कहा। मैंने बताया कि इतने शोर-शराबे में कुछ समझ नहीं आया। वहां लगभग 50 से 55 आदमी मौजूद थे। मेरी मां ने हमें जाने देने की गुजारिश की। लेकिन उन में से एक ने कहा कि आप कैसे जा सकती हैं? डांस अभी बाकी है। डांस करो और फिर जाओ। अपने तुम्हें पैसे नहीं दिए हैं क्या?'
सपना बताती हैं कि उस वक्त वो और उनकी मां दोनों बुरी तरह से घबराए हुए थे। लेकिन वो फिर स्टेज पर लौटीं डांस करने लगीं। अचानक उसी आदमी ने पीछे से आकर मेरे गाल पर किस कर दिया और भाग गया। मैं तुरंत डांस बंद कर दिया और स्टेज के पीछे जाकर बैठ गई। मैंने कहा कि मैं अब परफॉर्म नहीं करूंगी। मुझे फर्क नहीं पड़ता की आगे क्या होता है।
वहां से कैसे निकले?
इसके बाद मेरी मां मेरा हाथ थामकर मुझे ले गई और उन लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि आप लोग किसी की बहन-बेटी को बुलाकर इस तरह का व्यवहार करते हो? ये सही नहीं है। फिर मेरी मां मुझे वहां से लेकर जाने लगीं। बहुत डर लग रहा था, लेकिन हमने मुड़कर पीछे नहीं देखा। मैं डरी-सहमी थी और मां से लगातार कहे जा रही थी कि वो गोली चला सकते हैं। मुझे लगने लगा कि बुलेट कभी भी आ सकती है। लेकिन किसी तरह हम वहां से निकलने में कामयाब रहे। हम गेट से निकलकर कार में बैठे और तब जाकर हमने राहत की सांस ली। वो पल बहुत खतरनाक था।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 11:11 IST