अपडेटेड 12 March 2023 at 09:56 IST
Ridhima Pandit से लेकर Rakhi तक, मां बनने के लिए इन पॉपुलर एक्ट्रेसेस ने कराए अपने एग्स फ्रीज
Ridhima Pandit के अलावा टीवी इंडस्ट्री की कई और अभिनेत्रियों ने एग्स फ्रीज करवाए है।
Ridhima Pandit Eggs Frozen: टीवी के फेमस सीरियल 'बहू हमारी रजनीकांत' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने वक्त रहते अपने एग्स फ्रीज करवा दिए है और उन्हें अपने इस फैसले पर गर्व है।
32 साल की एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने अपने एग्स पिछले साल सितंबर में फ्रीज करवाए थे जिसका खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर उनपर शादी का दबाव कम हुआ वह जल्दी शादी का प्रेशर नहीं लेना चाहती थी। इसलिए उन्होंने इस विकल्प को चुना जिस पर उन्हें गर्व है।
रिद्धिमा के अलावा इन एक्ट्रेसेज ने कराए एग्स फ्रीज
हालांकि, रिद्धिमा पंडित पहली एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने वक्त रहते अपने एग्स फ्रीज करवाएं हैं। ऐसा पहले भी कई एक्ट्रेसेस कर चुकी हैं। जिसमें मशहूर टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर से लेकर पॉपुलर एक्ट्रेस मोना सिंह तक का नाम शामिल है। आइए जानते है उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपने एग्स को फ्रीज करने का फैसला लिया है।
सुकृति कांडपाल ने लिया एग्स फ्रीज करने वाले का फैसला
टीवी सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' में पिया डोबरियाल का किरदार निभाने वाली सुकृति कांडपाल ने भी ये विकल्प चुना है। एक्ट्रेस शादी के पहले ही अपने एग्स फ्रीज करवा दिए है।
राखी सावंत भी करवा चुकी हैं एग्स फ्रीज
अक्सर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी एग्स फ्रोजेन का ऑप्शन चुना है। एक्ट्रेस अपने एग्स फ्रीज करवा चुकी हैं जिसका खुलासा उन्होंने खुद बिग बॉस के घर में किया था।
34 साल की उम्र में करवाए एग्स फ्रीज
टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस मोना सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मोना ने 34 साल की उम्र में ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे।
एकत कपूर ने इस वजह से उठाया एग्स फ्रोजेन का कदम
टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर ने महज 36 साल की उम्र में ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। एकता कपूर ने अपने बिजी शिड्यूल की वजह से ये कदम उठाया था।
क्या होता है एग्स फ्रोजेन
एग फ्रीजिंग करने का मतलब होता है महिलाओं के अंडों को बाहर निकालना और उनकी प्रजनन क्षमता को बनाए रखने के लिए उनका स्टोरेज करना। एक माइक्रोस्कोप के जरिए अंडों का एनालिसिस करने के बाद डॉक्टर्स अंडों को निकाल कर उन्हें फ्रिज कर देता है। बिजी लाइफ और हेक्टिक शिड्यूल की वजह से कहीं वक्त पर मां न बन पाएं। ये टेंशन को खत्म करने के लिए एक्ट्रेसेस अपने एग्स वक्त रहते फ्रीज करवा देती हैं। ताकि वो अपने मनमुताबिक जब चाहें तब मां बन सके।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 12 March 2023 at 09:54 IST



