अपडेटेड 13 February 2024 at 17:19 IST
'ये हमारा अपमान, थप्पड़ मारने जैसा', Ranveer Singh और Johnny Sins के एड पर क्यों भड़की रश्मि देसाई?
TV Actress रश्मि देसाई ने कहा कि ये पूरी टीवी इंडस्ट्री और इसमें काम करने वाले लोगों का अपमान है
Rashami Desai on Ranveer-Johny Ads: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स का हालिया एड काफी सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों के इरेक्टाइल डिसफंक्शन ( नपुंसकता) पर बेस्ड इस विज्ञापन ने हर किसी को चौंका कर रख दिया। सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह तरह के रिएक्शंस देते नजर आ रहे हैं। इस बीच टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने इस ऐप पर नाराजगी जताई है।
दरअसल, रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स के एड को सीरियल स्टाइल में शूट किया गया। इस पर ही रश्मि देसाई का पारा फूट गया। एक्ट्रेस ने इसे टीवी इंड्रस्टी और यहां काम करने वाले लोगों का अपमान बताया। उनका कहना है कि यह एक थप्पड़ मारने जैसा है।
'हमें हमेशा छोटा फील कराया जाता है…’
रश्मि देसाई ने एड को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, "मैंने रीजनल फिल्म इंडस्ट्री से अपना काम शुरू किया। फिर टीवी इंडस्ट्री में काम करना स्टार्ट कर दिया। लोग इसे छोटी स्क्रीन कहते हैं। यहां नॉर्मल लोग न्यूज से लेकर क्रिकेट और बॉलीवुड फिल्मों के अलावा बहुत कुछ देखते हैं। इस रील को देखने के बाद, जिसकी मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। ऐसा लगा कि ये पूरी टीवी इंडस्ट्री और इसमें काम करने वाले लोगों का अपमान है।"
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "हमें हमेशा छोटा महसूस कराया जाता रहा है और ऐसा ही बर्ताव किया जाता है। हम जब भी बड़ी स्क्रीन पर काम करना चाहते हैं तो हमें इसी तरह ट्रीट किया जाता है।" रश्मि ने कहा कि हर कोई मेहनत कर रहा है, लेकिन माफ करें टीवी शो में यह सब नहीं दिखाते। बड़ी स्क्रीन पर यह सब होता है।"
‘ये एक थप्पड़ जैसा है…’
उन्होंने कहा, "सच दिखाना गलत नहीं है, लेकिन मेरे हिसाब से ये टीवी इंडस्ट्री के लिए एक रियलिटी चेक है। मुझे लगता है ये एक थप्पड़ जैसा है। शायद मैं जरूरत से ज्यादा रिएक्शन दे रही हूं, लेकिन हमने अपने दर्शकों को संस्कृति और प्यार दिखाया है।" रश्मि देसाई ने कहा कि मैं इससे हर्ट हूं। टीवी इंडस्ट्री में मेरा सफर सम्मानजनक रहा है। उम्मीद है आप भावना को समझेंगे।
बता दें कि रणवीर सिंह एक मेन्स सेक्सुअल हेल्थ केयर कंपनी के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। एक्टर ने इसी के लिए मशहूर पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स के साथ इस एड को शूट किया। एड को सीरियल स्टाइल में दिखाया गया है, जिस पर रश्मि ने आपत्ति जताई।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 February 2024 at 16:50 IST