अपडेटेड 28 February 2026 at 14:52 IST
रामायण की 'सीता' बनीं सासू मां, बेटी की शादी में 'जमाई राजा राम मिला...' पर डांस करते हुए दामाद का किया स्वागत; VIDEO
Dipika Chikhlia Daughter Wedding: रामायण में माता सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया अब सास बन गई हैं। एक्ट्रेस की बेटी जूही ने शादी रचा ली, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं।
रामानंद सागर की मशहूर ‘रामायण’ में सीता मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया के घर में जश्न का माहौल है। उनकी बेटी जूही ने शादी रचा ली है।
दीपिका ने एक प्राइवेट सेरेमनी में बेटी की शादी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बताया जा रहा है कि जूही की शादी में सिर्फ फैमिली के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
Advertisement
दीपिका ने बेटी की शादी की जो तस्वीर शेयर की हैं, उसमें जूही और उनके पति वरमाला के दौरान एक-दूसरे को माला पहनाते और फिर गले लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों परिवार खुशियों में डूबे नजर आए आ रहे हैं।
शादी के सामने आए एक वीडियो में दीपिका चिखलिया को एक 'मिथिला का कण कण खिला' गाने पर डांस करते हुए अपने दामाद का स्वागत करते भी देखा जा सकता है।
Advertisement
अन्य तस्वीरों और वीडियो में दीपिका अपनी बेटी की शादी को एंजॉय करती दिख रही हैं। एक और वीडियो में एक्ट्रेस ढोल पर नाचती नजर आईं।
दीपिका ने साल 1991 में बिजनेमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की थी। कपल की दो बेटियां- निधि और जूही। निधि प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं, वहीं जूही अपने पिता के बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं।
Image: InstagramPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 28 February 2026 at 14:52 IST