'मैं प्लेबॉय था, इतने अफेयर्स रहे कि गिनना मुश्किल', Lock Upp में राम कपूर ने खोला बड़ा राज

राम कपूर इन दिनों 'लॉकअप: सच या सजा' में नजर आ रहे हैं। यहां उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर खुलकर बात की। साथ ही गौतमी से शादी से पहले एकता कपूर से जुड़ी एक मजेदार घटना भी शेयर कीं।

Ram Kapoor | Image: Varinder Chawla

Ram Kapoor: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर राम कपूर ने हाल ही में शादी में चीटिंग को लेकर हैरतअंगेज टिप्पणी की थी जिस पर खूब बवाल हुआ था। अब उन्होंने एक बार फिर कुछ ऐसा जिससे उनके फैंस को शॉक्ड रह गए। राम कपूर ने बताया कि वो शादी से पहले प्लेबॉय हुआ करते थे।

जी हां, राम कपूर इन दिनों 'लॉकअप: सच या सजा' में नजर आ रहे हैं। यहां उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर खुलकर बात की। साथ ही गौतमी से शादी से पहले एकता कपूर से जुड़ी एक मजेदार घटना भी शेयर कीं।

शादी के बाद एक भी नहीं- राम कपूर 

श्रेया कालरा ने बातों ही बातों में राम से उनकी डेटिंग हिस्ट्री के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि राम कपूर के कितने अफेयर रहे हैं। इस पर राम ने बेधड़क कहा, 'शादी के बाद एक भी नहीं।' इसी पर श्रेया ने मजाकिया लहजे में कहा, 'इसमें शेखी बघारने वाली क्या बात है?' इस पर सभी साथी कंटेस्टेंट्स हंस पड़े।

मैं प्लेबॉय हुआ करता था- राम कपूर 

एक्टर ने आगे बात करते हुए बिना किसी हिचकिचाकट के माना की शादी से पहले उनके कितने रिश्ते थे इसकी गिनती नहीं हो सकती। राम कपूर ने कहा, 'शादी से पहले मैं प्लेबॉय हुआ करता था। गिनती नहीं की जा सकती है।'

एकता कपूर से जुड़ी घटना की शेयर

उन्होंने आगे अपनी शादी से पहले के दिनों को याद करते हुए बताया, 'मैं एक सच्चाई बताता हूं, जब सभी को पता चला कि राम और गौतमी शादी कर रहे हैं, तब एकता, जो कि मेरी दोस्त है उन्होंने गौतमी से कहा तू क्या कर रही है। उसके बहुत सारे अफेयर्स रहे हैं। मैं मानता हूं कि जो एकता ने किया वो सही किया। एकता उसकी चिंता कर रही थी। क्योंकि मैं वैसा ही था।'

राम कपूर के मुताबिक, एकता ने गौतमी को एक सलाह भी दी जो आज भी उन्हें याद है। उन्होंने कहा था, 'शादी से पहले जितने ज्यादा अफेयर्स होंगे, शादी के बाद किसी और के साथ अफेयर के चांसेस उतने ही कम होंगे।' राम ने हंसते हुए कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि इस बात का कोई साइंटिफिक बेसिस है या नहीं, लेकिन उनके मामले में यह बात सच साबित हुई।

राम कपूर और गौतमी की लव स्टोरी

राम कपूर औ गौतमी की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों ने 2000 के दशक की शुरुआत में पॉपुलर टीवी शो 'घर एक मंदिर' में काम किया था। यहां उनकी दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ। कुछ सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2003 में शादी कर ली। कपल के दो बच्चे हैं जिनके नाम सिया और अक्स है। 

यह भी पढ़ें: 'अगर 50 अफेयर भी करता, तेरे बाप का क्या?', गोविंदा पर बोलीं सुनीता

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 7 July 2026 at 17:40 IST