Taarak Mehta Ka Oolta Chashma में टप्पू का रोल करने वाले Raj Anadkat ने कहा शो को अलविदा, शेयर किया पोस्ट
शो में टप्पू सेना के हेड और मशहूर किरदार निभाने वाले एक्टर राज 5 सालों की जर्नी के बाद शो छोड़ दिया हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) को अब तक कई कलाकार अलविदा कह चुके हैं। इसी के साथ अब लिस्ट में 'टप्पू' (Tappu) यानी कि राज अनादकट (Raj Anadkat) का नाम भी जुड़ गया है।
शो में टप्पू सेना के हेड और मशहूर किरदार निभाने वाले एक्टर राज ने 5 सालों की जर्नी के बाद शो छोड़ दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी। एक्टर ने शो के साथ जुड़ी अपनी जर्नी को याद करते हुए सभी कास्ट और क्रू का शुक्रिया अदा किया है।
राज अनादकट ने छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो
राज अनादकट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा, 'अब समय आ गया है कि सभी अटकलों पर विराम लगा दिया जाए। नीला फिल्म प्रोडक्शन और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ अब मेरा कॉन्ट्रैक्ट ऑफिशियली खत्म हो गया है। टीम के साथ रहना, सीखना, दोस्त बनाना मेरे करियर का सबसे बेस्ट पार्ट था।'
यह भी पढ़ें: Apurva-Shilpa: शादी के 18 साल बाद टीवी इंडस्ट्री का ये पॉपुलर कपल बने पैरेंट्स, घर आई नन्हीं परी
उन्होंने आगे कहा, 'मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मेरी जर्नी में मुझे सपोर्ट किया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Oolta Chashma) की पूरी टीम, मेरा परिवार और सभी फैंस का धन्यवाद। आप सभी ने मुझे टप्पू के किरदार में अपनाया, इसी बात ने मुझे और ज्यादा बेस्ट देने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम को फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं जल्द आप सभी को एंटरटेन करने लौटूंगा। अपना प्यार और सपोर्ट बनाए रखिएगा।'
उनके इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ उमड़ पड़ी। फैंस ने कहा कि वे उन्हें शो में उनके पॉपुलर किरदार के लिए याद करेंगे। राज अनादकट जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाया करते थे। हालांकि उनके शो छोड़ने की खबरें कुछ महीने पहले से ही बनी हुई थी। लेकिन उन्होंने इन खबरों को महज अटकलें बताया था।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 7 December 2022 at 16:59 IST