अपडेटेड 7 August 2025 at 11:38 IST
बीच शो से निकाली गई थी ये एक्स-कंटेस्टेंट, अब करेगी Bigg Boss 19 में वापसी? टूटेगी सलमान खान की कसम?
Bigg Boss Fame Priyanka Jagga: ‘बिग बॉस 10’ की सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा सालों बाद फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। उनका दावा है कि ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है।
Bigg Boss Fame Priyanka Jagga: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 19वें सीजन के साथ लौट रहा है। इस बार घर में कौन-कौन से कंटेस्टेंट आएंगे, फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं। इस बीच, ‘बिग बॉस 10’ की सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा सालों बाद फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। उनका दावा है कि ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है।
प्रियंका जग्गा ने ये दावा अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। वो ‘बिग बॉस 10’ में बतौर कॉमनर घर में आई थीं और पहले ही वीक में शो से बाहर हो गईं। फिर वो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर फिर आईं और इस बार उन्होंने ऐसा रायता फैलाया कि होस्ट सलमान खान ने गुस्से में उन्हें शो से ही बाहर कर दिया था।
‘बिग बॉस 19’ में नजर आएंगी प्रियंका जग्गा?
प्रियंका जग्गा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 10 साल पहले वो बिग बॉस शो का हिस्सा थीं जिसने उनकी लाइफ बदल दी। उन्होंने लिखा- “ये आसान नहीं था। मेरी सलमान खान से लड़ाई हो गई और मैं चली गई… शो से, ग्लैमर वर्ल्ड और शोर से दूर। अब अचानक बिग बॉस ने फिर से इस सीजन के लिए कॉल किया, वो मुझे वापस बुलाना चाहते हैं। ये सीजन राजनीति का है”।
वो आगे लिखती हैं- “बात ये है कि मैं हील हो चुकी हूं, नई लाइफ बना ली, अब लाइट्स या हेडलाइन के पीछे नहीं हूं, लेकिन ये ऑफर एक ब्रेकथ्रू लग रहा है। फेम के लिए नहीं, शायद क्लोजर के लिए। शायद हिम्मत या किसी और चीज के लिए। समझ नहीं आ रहा, क्या हां बोल दूं। या शांति से पीछे हट जाऊं”।
सलमान खान ने निकाला था प्रियंका जग्गा को बाहर
‘बिग बॉस 10’ में प्रियंका जग्गा ने घर में खूब हल्ला काटा था। वो बाकी कंटेस्टेंट से अक्सर झगड़ा करती और उनपर भद्दे-भद्दे कमेंट्स करती थीं। वीकेंड का वार में सलमान ने उन्हें काफी डांट भी लगाई थी लेकिन प्रियंका उनसे भी बहस करने लगीं। तभी सुपरस्टार ने उन्हें बीच शो में से बाहर कर दिया था। साथ ही ये कसम भी खाई थी कि अगर प्रियंका जग्गा फिर कभी कलर्स या बिग बॉस में दिखाई दीं तो वो शो होस्ट नहीं करेंगे। ऐसे में प्रियंका जग्गा के दावे पर नेटिजंस संदेह कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो झूठ बोल रही हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 August 2025 at 11:38 IST