'चलने वाला नहीं, उड़ने वाला देसी मुर्गा लाओ', शेफ बने पवन सिंह ने बिहारी स्टाइल में बनाया चिकन, बताया सीक्रेट टिप्स- VIDEO
सिंगर-एक्टर पवन सिंह सिर्फ सुपरस्टार ही नही, बल्कि एक शेफ भी है, जिसकी झलक इन दिनों 'भोजपुरी बवाल' में देखने को मिल रही है। शो में उन्होंने बिहारी स्टाइल में चिकन पकाया, जो देखने में वाकई लजीज लग रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Pawan Singh Bhojpuri Bawal: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में धमाल मचा रहे हैं। बीते दिन शो ऑनएयर हुआ, जिसने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इस बीच, शो से जुड़ा एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें पवन सिंह बिहारी स्टाइल में चिकन पकाते नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहे प्रोमो में पवन सिंह चिकन खाने की इच्छा जाहिर करते हैं। वो अपने साथियों से कहते हैं कि गांव से देसी मुर्गा पकड़कर लाएं, जिससे की वो बिहारी स्टाइल में चिकन बना सकें। इसके बाद कुछ लोगों को उड़ते मुर्गे को पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ पावर स्टार किचन में चिकन बनाने की तैयारी करते नजर आते हैं।
पवन सिंह ने बनाया बिहारी स्टाइल चिकन
पवन सिंह किचन के भीतर प्याज, लहसुन, मिर्ची और धनिया पत्ता काटते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी स्पेशल चिकन रेसिपी भी शेयर की। वे कहते हैं कि जब वो बिहारी स्टाइल में चिकन-मटन बनाते हैं, तब उसमें टमाटर नहीं डालते। इसके बाद एक्टर-सिंगर मसाले में थोड़े खड़े और थोड़े पीसे मसाले डालते दिखाई दिए।
चूल्हे की सही आंच का सारा खेल- पवन
थोड़ी ही देर बाद वे चिकन को मसाले के साथ अच्छी तरह से मिलाते हैं। फिर मैरिनेटेड चिकन को पैन में डालकर अच्छी तरह भुनते हैं। इस दौरान पवन सिंह बताते हैं कि सारा खेल चूल्हे की आंच का होता है। अगर आंच सही होगी, तो बढ़िया पकेगा।
पावर स्टार की दोस्तों संग मस्ती
इसके बाद वो दोस्तों से मजाक-मस्ती करते नजर आते हैं। चिकन पकने के बाद मौके पर मौजूद एक दोस्त कहता है कि इसे बेच दिया जाएगा। इतना सुनते ही पवन सिंह कहते हैं कि अगर बेच देंगे तो हम क्या खाएंगे? उनकी बात सुन और लुक देख सभी जोर-जोर से हंस पड़ते हैं।
पवन सिंह के शेफ अंदाज पर फैंस फिदा
पवन सिंह के इस शेफ अंदाज को देखकर फैंस फिदा हो गए। हालांकि, कुछ यूजर्स ने सावन के महीने में चिकन पकाने पर थोड़ी नाराजगी जाहिर की। जान लें कि ये प्रोमो सावन महीने से काफी पहले शूट किया जा चुका है।
2 अगस्त से 'भोजपुरी बवाल' शुरू
'भोजपुरी बवाल' की बात करें तो ये शो 2 अगस्त से टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुका है। इसमें पवन सिंह के अलावा निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव शामिल हैं, जो पर्दे के पीछे की अपनी जिंदगी से फैंस को रूबरू कराएंगे।
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Day 24: अजय देवगन ने 24वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया धमाल, कर डाली इतने करोड़ों की कमाई
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 August 2026 at 13:15 IST