'हमरा साथे काम करबू...' भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने 10 साल छोटी हसीना को दिया भोजपुरी फिल्मों का बड़ा ऑफर- VIDEO
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में शिरकत कर अपने खास अंदाज से जबरदस्त माहौल बना दिया। शो के दौरान उनकी मौजूदगी ने फैंस और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसी मंच पर पवन सिंह ने टीवी की मशहूर 'नागिन' फेम अभिनेत्री को अपनी आगामी भोजपुरी फिल्म में काम करने का बड़ा ऑफर दे दिया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
इन दिनों टेलीविजन रियलिटी शोज में भोजपुरी सितारों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी कड़ी में लोकप्रिय शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की एंट्री ने चार चांद लगा दिए हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में जब पवन सिंह बेसमेंट में वर्कर्स के बीच बतौर गेस्ट पहुंचे, तो वहां का पूरा माहौल ही बदल गया। खास बात यह रही कि पावर स्टार ने शो के दौरान 'टीवी की नागिन' यानी प्रियंका चाहर चौधरी को भोजपुरी फिल्म का बड़ा ऑफर दे डाला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
भोजपुरी में होगी 'नागिन' की एंट्री?
एपिसोड के दौरान बेसमेंट में सभी कंटेस्टेंट्स चाय की चुस्की लेते हुए आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी पवन सिंह ने प्रियंका चाहर चौधरी से उनके एक्टिंग करियर के बारे में पूछा। प्रियंका ने बताया कि उन्हें इस इंडस्ट्री में करीब 5-6 साल हो गए हैं और वह टीवी का एक जाना-माना चेहरा हैं।
प्रियंका का जवाब सुनकर पवन सिंह ने अपने खास अंदाज में पूछा, 'हमरे साथ काम करबू?' इस पर प्रियंका हंस पड़ीं और मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'करबू! बताइए ये पूछने की बात है, नेकी और पूछ-पूछ।' इस बीच मनीष कश्यप ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रियंका को किसी धांसू 'रंगदारी सॉन्ग' में कास्ट किया जाना चाहिए। बातचीत आगे बढ़ी तो पवन सिंह ने वादा किया कि वह उनके साथ गाना, फिल्म और वेब सीरीज तीनों में काम करेंगे। इस पर प्रियंका ने भी माना कि भोजपुरी ऑडियंस का क्रेज जबरदस्त है, जिसका अहसास उन्हें खेसारी लाल यादव के साथ काम करने के बाद हुआ था।
महज 6 साल की उम्र में शुरू किया था गायकी का सफर
बातचीत के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी ने पवन सिंह से उनके शानदार म्यूजिकल सफर के बारे में भी सवाल किया। इस पर पावरस्टार ने खुलासा किया कि उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 36 साल हो चुके हैं।
पवन सिंह ने साझा किया कि उन्होंने महज 6 साल की छोटी सी उम्र में अपना पहला गाना गाया था। उन्होंने प्रियंका को समझाया कि आज वह जिस मुकाम और शोहरत पर हैं, वह उन्हें रातोरात नहीं मिली है। इसके पीछे दशकों का कड़ा संघर्ष और मेहनत जुड़ी हुई है, जिसके बाद उन्हें यह स्टारडम हासिल हुआ है। पवन सिंह की सादगी और उपलब्धियों ने एक बार फिर उनके फैंस का दिल जीत लिया है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 22 October 2026 at 16:51 IST