अपडेटेड 6 August 2023 at 07:56 IST

पंखुड़ी ने शेयर की डिलीवरी जर्नी, पापा का डांस; एक Video में 3 पीढ़ियां दिखीं साथ

पंखुड़ी और गौतम ने 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों को वेलकम किया। 12 दिन बाद एक्टर ने अपनी डिलीवरी जर्नी की वीडियो शेयर कर पूरी कहानी दिखाई...

Follow :  
×

Share


PC: pankhuriawasthi/ instagram | Image: self

Pankhuri-Gautam: पंखुड़ी ने इंस्टाग्राम पर 25 जुलाई 2023 के उन पलों को साझा किया है जिसे पूरे परिवार ने सेलिब्रेट किया। खुशियों के इमोशन्स चेहरे और आंखों में उतरते दिखे।

खबर में पढ़ें आगे-

  • पंखुड़ी की वीडियो क्लिप में दिखी 3 पीढ़ियां
  • बच्चे को गोदी में ले गौतम ने किया डांस
  • ऑपरेशन थियेटर में जाने से पहले और पैदाइश के बाद का वीडियो

सोशल मीडिया पर एक्टिव पंखुड़ी रोज बच्चों की पैदाइश से पहले और उनके आने के बाद की क्लिप साझा की। इसमें परिवार खुशी में झूमता दिख रहा है। दादा-दादी, नाना-नानी, पापा-मां और नवजात एक साथ दिख रहे हैं। जिसे एक्टर ने भी कैप्शन में मेंशन किया है।

 

न्यू मॉम डैड की डिलीवरी जर्नी

pankhuri delivery Journey

डिलीवरी से पहले ओटी में जाती पंखुड़ी, उन्हें दुलारते डैड टू बी गौतम, पूरा परिवार और चिकित्सकों की टीम इसमें दिखती है। इसके बाद बच्चों संग डैड और दादा दादी , नाना नानी सब दिखते हैं। कहानी आगे बढ़ती है तो एक बच्चे के साथ पापा डांस मूव्स करते दिखते हैं।  5 अगस्त 2023 को इंस्टा हैंडल पर पंखुड़ी अवस्थी ने इसे शेयर किया है।

pankhuri
pankhuri

 

कैप्शन में द मोमेंट 

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ये 12 दिन कुछ और नहीं बल्कि अवास्तविक रहे हैं… हमने इस दुनिया में और फिर आखिरकार घर पर बच्चों का स्वागत कैसे किया, इसकी एक छोटी सी झलक…। हमारे परिवारों से घिरी हुई, हमारे दिलों में जबरदस्त खुशी... और ढेर सारा प्यार।''

pankhuri

जुड़वा बच्चों का ग्रैंड वेलकम

31 जुलाई  पंखुड़ी अवस्थी ने जुड़वा नवजातों की पहली झलक दिखाई थी। ये घर पर ग्रैंड वेलकम की तस्वीरें थीं। पंखुड़ी फ्लोरल और एब्सट्रैक्ट प्रिंट वाले पिंक को-ऑर्ड में दिखी थीं। उन्होंने अपने बच्चों को गोद में ले रखा था। वहीं, गौतम ने बच्चों की ओर देखते और अपना एक हाथ पंखुड़ी के कंधे पर रखे दिखे थे। इसके अलावा, बैकग्राउंड काफी शानदार दिखा था। गुलाब की पंखुड़ियों वाले कालीन से लेकर ढेर सारे गुब्बारों से घर सजा हुआ था।

टीवी सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

एक्टर्स ने फरवरी 2018 में शादी की। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'रजिया सुल्तान' के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया, जिसके बाद कपल ने साल 2017 में सगाई की थीं। शादी के 5 साल बाद दोनों के घर खुशियां आई हैं।

ये भी पढ़ें-  गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी के घर गूंजी किलकारी, शादी के पांच साल बाद बने पैरेंट्स

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 6 August 2023 at 07:55 IST