अपडेटेड 24 December 2025 at 14:04 IST
टीवी की 'नागिन' पर चढ़ा Fa9la का खुमार, रहमान डकैत के वायरल मूव्स पर थिरकीं; देखें VIDEO
एकता कपूर का मच अवेटेड शो 'नागिन सीजन 7' तीन दिन बाद टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। इससे पहले लॉन्च इवेंट में लीड एक्टर्स ने 'धुरंधर' के गाने Fa9la पर डांस किया।
Priyanka Chahar Chaudhary Dance on Fa9la: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस फिल्म का सुपरहिट गाना Fa9la ट्रेंड में है। लेकिन इससे भी ज्यादा गाने पर अक्षय खन्ना की एंट्री ने हर किसी को दीवाना बना दिया। गाने की धुन पर जिस तरह 'रहमान डकैत' होंठों पर बंद मुस्कान लिए मस्त चाल में डांस करता है, वो अंदाज लोगों के दिमाग में घर कर गया है। अब इसी गाने पर टीवी की 'नागिन' भी थिरकीं।
एकता कपूर का मच अवेटेड शो 'नागिन सीजन 7' तीन दिन बाद टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। इसे लेकर फैंस में नेक्स्ट लेवल की एक्साइटमेंट है। इससे पहले 23 दिसंबर को शो के लॉन्च इवेंट में लीड एक्टर्स को इंट्रोड्यूस कराया गया। इवेंट में प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह और नमिक पॉल शामिल हुईं।
Fa9la गाने पर थिरकीं प्रियंका
इस इवेंट का सबसे शानदार पल प्रियंका और नमिक का Fa9la गाने पर डांस रहा। दोनों ने अपने डांस मूव्स से तहलका मचा दिया। 'धुरंधर' के हिट गाने Fa9la पर उनकी एंट्री के दौरान सभी की निगाहें थम गई।
अनंतपुर की नागरानी बनेगी अनंता
'नागिन 7' में प्रियंका के अपोजिट नमिक पॉल नजर आने वाले हैं। शो में प्रियंका अनंतपुर की नागरानी बनेगी और उनका नाम अनंता होगा। सामने आए प्रोमो में दिखाया गया कि कैसे अनंता आम इंसान से नागिन बनेगी और फिर अपने दुश्मनों का सर्वनाश करेगी।
कब शुरू होगा नागिन 7?
बता दें कि सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' 27 दिसंबर से शुरू होगा। इसे रात आठ बजे से कलर्स टीवी पर देखा जा सकेगा।
‘धुरंधर’ ने अब तक कमाए कितने?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई-एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है। इसने 19वें दिन 17.25 करोड़ रुपये बटोरे। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 589.5 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर’ 900 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। यह आंकड़ा पार करने वाली साल (2025) की पहली इंडियन फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन 'इश्क तेरा तड़पावे' गाने पर बेटों संग झूमे, कजिन की शादी में किया धमाकेदार डांस; फैंस बोले- एनर्जी On Fire
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 24 December 2025 at 14:04 IST