अपडेटेड 28 January 2023 at 23:16 IST
Rakhi Sawant पर टूटा दुखों का पहाड़, मां जया सावंत का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित
Rakhi Sawant की मां जया सावंत का निधन हो गया। वह काफी समय से ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से पीड़ित थी।
Rakhi Sawant mother died: राखी सावंत की मां जया सावंत (Jaya Sawant died) का शनिवार को निधन हो गया। वह काफी समय से ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से पीड़ित थीं। मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।
राखी को कई बार अस्पताल के बाहर भी स्पॉट किया गया था। वह अपनी मां की तबियत को लेकर काफी चिंतित थीं और उनसे मिलने हॉस्पिटल जाती रहती थीं। सोशल मीडिया पर यूजर्स राखी सावंत की मां को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
लंबे समय से चल रही थीं बीमार
राखी सावंत की मां पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। अपनी मां की तबीयत को लेकर अक्सर वह पैपराजी से बात करती नजर आती थीं और उनकी हेल्थ अपडेट्स देती रहती थीं।
राखी ने कुछ दिन पहले बताया था कि उनकी मां ने खाना पीना बंद कर दिया है, वह बोल नहीं पा रही हैं, किसी को पहचान नहीं पा रही हैं।
इसके अलावा राखी की मां की आधी बॉडी पैराडाइज भी हो गई थी। मीडिया से बात करते हुए कई बार राखी को रोते भी देखा गया।
फैंस से की थी दुआ की मांग
राखी लगातार अपने फैंस से कह रही थी कि सभी लोग उनकी मां के ठीक होने की दुआ करें। हाल ही में राखी अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ दरगाह भी गई थीं और अपनी मां के स्वास्थ्य लाभ की दुआ मांगी थी। राखी ने सोशल मीडिया के जरिए मां के इलाज के लिए मदद की गुहार भी लगाई थी। इसके बाद रानी ने एक अन्य वीडियो में कहा था कि अंबानी उनकी मां के इलाज में मदद कर रहे हैं।
निकाह के बाद बनी फातिमा
राखी सावंत अक्सर ही किसी ना किसी कारण विवादों में बनी रहती हैं। हाल ही में राखी सावंत की जिन्दगी में कुछ खुशियां आई थीं। उन्होंने बताया था कि कुछ महीने पहले आदिल खान दुर्रानी के साथ उनका निकाह हुआ था। निकाह के बाद राखी ने अपना नाम बदलकर फातिमा भी कर लिया। राखी को आखिरी बार TV पर बिगबॉस मराठी के घर देखा गया था।
Published By : Mohit Jain
पब्लिश्ड 28 January 2023 at 23:16 IST