अपडेटेड 27 February 2026 at 22:51 IST

शादी के 9 साल बाद पति विक्रांत राजपूत से तलाक ले रहीं मोनालिसा? बोलीं- हमें पता था हमारे झगड़े…

Monalisa-Vikrant Singh Rajpoot: मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत हाल ही में 'द 50' शो में नजर आए थे। वहां सभी ने कपल के बीच के मतभेद देखे।

Monalisa-Vikrant Singh Rajpoot | Image: instagram

Monalisa-Vikrant Singh Rajpoot: मशहूर टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत से तलाक लेने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। मोनालिसा को टीवी सीरियल 'नजर' में 'मोहना राठौड़' के किरदार के लिए जाना जाता है। वो 'बिग बॉस 10' में भी नजर आ चुकी हैं। 2017 में शो में ही उन्होंने विक्रांत से शादी की थी लेकिन अब 9 साल बाद कपल के बीच के झगड़े नेशनल टीवी पर सुर्खियों में आ चुके हैं।

मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत हाल ही में 'द 50' शो में नजर आए थे। वहां सभी ने कपल के बीच के मतभेद देखे। हालांकि, शो के बाहर उनके तलाक की अफवाहें आग की तरह मीडिया में फैलने लगीं जिसपर मोनालिसा ने रिएक्ट किया है।

विक्रांत राजपूत से तलाक लेने की अफवाहों पर मोनालिसा

मोनालिसा ने हाल ही में 'फ्री प्रेस जर्नल' को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पति-पत्नी के बीच मतभेद होना स्वाभाविक है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वो तलाक ले लें। उनके मुताबिक, “हमें पता था हमारे बीच झगड़े होंगे। झगड़ा तो होगा ही लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हमारे दरवाजे पर तलाक है। ये हमारी समझ है। मुझे पता है कि वो मुझे समझाने की कोशिश कर रहा है।”

‘ये मियां-बीवी के आपस की बात है’

उन्होंने आगे कहा कि भले ही उनके बीच गलतफहमियां और झगड़े होते हैं, लेकिन वे हमेशा लड़ाई सुलझा लेते हैं। मोनालिसा ने बताया कि कैसे 'द 50' के हालिया एपिसोड में विक्रांत उन्हें शांति से समझाते हुए दिखाई दिए। हालांकि, दर्शकों ने इस झगड़े को गलत तरीके से ले लिया कि जब उनके पति उन्हें डांट रहे थे तो मोनालिसा को बोलना चाहिए था। एक्ट्रेस ने कहा कि कैसे कुछ लोग विक्रांत को "टॉक्सिक" तक कह रहे थे।

मोनालिसा ने क्लियर करते हुए कहा कि ये मियां-बीवी के आपस की समझ है। उनके पति केवल उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि विक्रांत नहीं चाहते थे कि वह कैमरे पर कमजोर दिखें। मोनालिसा ने इसे 'हमारी बात' बताते हुए पुष्टि की कि उनके बीच तलाक की कोई बात नहीं है।

अंत में मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत की हौसलाअफजाई भी की और कहा कि वो शो में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।

ये भी पढ़ेंः Thalapathy Vijay Divorce: शादी के 27 साल बाद पत्नी ने मांगा तलाक, विजय पर लगाया ‘एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर’ का आरोप

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 27 February 2026 at 22:51 IST