अपडेटेड 10 November 2021 at 20:29 IST
एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आएगी मानिक-नंदिनी की जोड़ी, ‘Kaisi Yeh Yaariyan’ सीजन 4 का हुआ अनाउंसमेंट
MTV का फेमस शो ‘कैसी ये यारियां’ का सीजन 4 टेलीविजन पर दस्तक देने वाला है। एक बार फिर लोगों को मानिक-नंदिनी की जोड़ी स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।
MTV का फेमस शो ‘कैसी ये यारियां’ (Kaisi Yeh Yaariyan 4) के अब तक सभी सीजन को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया है। अब तक इस शो के तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। तीनों ही सीजन में पार्थ समथान (Parth Samthaan) और नीति टेलर (Niti Taylor) की जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। इसका पहला सीजन 2014 में टीवी पर पहली बार टेलिकास्ट हुआ था।
ये भी पढ़ें : ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के शो पर लगेगा कॉमेडी का तड़का, बिग B करेंगे कपिल शर्मा और सोनू सूद संग मस्ती
‘कैसी ये यारियां’ के सभी सीजनों को प्यार मिलने के बाद अब मेकर्स फिर से एक नए आगामी चौथे सीजन को लाने की तैयारी में जुट गए। मानिक (Manik) और नंदिनी (Nandini) का ये रोमांटिक जोड़ा एक बार अपने फैंस का मनोरंजन करने वाले हैं। शो के लीड और ‘कसौटी ज़िंदगी’ फेम ने इंस्टाग्राम पर आगामी नए सीजन को लेकर जानकारी शेयर किया है। उन्होंने एक वेटिंग इमोजी के साथ बताया कि ‘कैसी ये यारियां 4 ’ का सीजन 2022 में फैंस को देखने को मिल सकता है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लोगों ने सवाल भी किया कि क्या उनके फैंस सीजन 4 के बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आइए देखें कि आप सभी का इस बारे में क्या कहना है ???”
‘कैसी ये यारियां’ के अपकमिंग सीजन की घोषणा होते मानिक और नंदिनी की जोड़ी के फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग शो के किरदारों को बधाई दे रहे हैं और अपनी एक्ससाइटमेंट दिखा रहे हैं।
बता दें कि स्क्रीन पर मानिक- नंदिनी (Manik-Nandini) के खट्टे-मीठे रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थी और आज तक फैंस के दिलों पर छाएं हैं। 3 साल के लंबे इंतजार के बाद यह शो इसके चौथे सीजन के साथ वापस आने के लिए तैयार है। इस शो में लोगों को इस जोड़ी का रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आता है। इसके सभी सीजन में मानिक-नंदिनी की लाइफ स्टोरी और उनके दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमता हुआ दिखाई देता हैं।
Published By : Nisha Bharti
पब्लिश्ड 10 November 2021 at 20:28 IST