अपडेटेड 11 March 2026 at 15:07 IST
आखिर 25 साल बाद क्यों टीवी पर कमबैक कर रही ये फेमस एक्ट्रेस, ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ पकड़ी थी संन्यास की राह
ममता कुलकर्णी 25 साल बाद ग्लैमर की दुनिया में वापस लौट आई हैं। वो टीवी के पॉपुलर शो 'लाफ्टर शेफ्स' में चार चांद लगाने पहुंची हैं, जिसे देखने के बाद उनके फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है।
Mamta Kulkarni: ग्लैमर वर्ल्ड की कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने किसी न किसी वजह से इडस्ट्री से दूरी बना ली। इन्हीं में से एक 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी भी हैं। अब वो 24 साल बाद टीवी पर कमबैक कर रही हैं।
टीवी पर 'लाफ्टर शेफ्स' का जलवा बरकरार है। करण कुंद्रा, अली गोनी, अंकिता लोखंडे जैसे सितारों से सजा शो कुकिंग और कॉमेडी का ऐसा तड़का लगा रहा है कि दर्शकों लोटपोट हो जाते हैं। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स हर हफ्ते नए-नए गेस्ट लेकर आते हैं। इसी कड़ी में इस बार ममता कुलकर्णी बतौर गेस्ट पहुंचेगी।
25 साल बाद कमबैक कर रहीं ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी लाफ्टर शेफ्स में चार चांद लगाने आ रही हैं। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें वो नजर आ रही हैं। भारती स्वागत करते हुए कहती हैं कि आज पहली बार आप किसी टीवी शो में आई हैं। ममता कुलकर्मी बताती हैं कि '25 साल के बाद पहला टीवी शो है।'
करण कुंद्रा ने एक्ट्रेस संग किया डांस
उन्हें सेट पर देख भारती सिंह, सेफ हरपाल सिंह समेत अन्य की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वहीं करण कुंद्रा उनके साथ डांस करते नजर आते हैं।
एक्ट्रेस को पसंद लाफ्टर शेफ्स का फॉर्मेंट
ममता पहले ही बता चुकी हैं कि वो लाफ्टर शेफ्स देखती हैं और उन्हें इसका फॉर्मेंट काफी पसंद है। उनका मानना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बहुत ज्यादा गंभीर हो गए हैं, हर ओर सिर्फ तनाव ही दिखता है। ऐसे में इस तरह के शोज की जरूरत है, जहां हंसी-मजाक के साथ-साथ लजीज खाना भी हो।
एक्ट्रेस को देखने के लिए बेताब हुए फैंस
ममता कुलकर्णी की बात करें तो, 'करण अर्जुन' और 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद वो अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं। इसके बाद उन्हें अचानक 2025 में महाकुंभ में देखा गया, जहां उन्होंने अध्यात्म की राह चुनीं।
उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया। बाद में इसका विरोध हुआ तो उन्हें पद से हटा दिया गया। हालांकि, अब भी ममता कुलकर्णी साध्वी के लुक में ही नजर आती हैं। वो एक तरह से संन्यासी बन चुकी हैं। लेकिन अब लाफ्टर शेफ्स के लेटेस्ट प्रोमो ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ दी है। उनकी वापसी ने उनके पुराने फैंस की यादें ताजा कर दी। शो का प्रोमो देखने के बाद दर्शक इस एपिसोड को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 11 March 2026 at 15:07 IST