अपडेटेड 4 February 2026 at 20:59 IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर का हुआ एक्सीडेंट तो खतरे में है तुलसी की जान, क्या रणविजय का खतरनाक प्लान लाएगा शो में एक और ट्विस्ट?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Hindi: एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में रणविजय और नोयोना तुलसी के खिलाफ नई प्लानिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 | Image: Screen Grab

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Today Episode Updates: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स से दर्शकों को बांधे हुए है। शो की कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां एक तरफ मिहिर और तुलसी फिर से साथ काम करते नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ रणविजय का खतरनाक प्लान सबकी चिंता बढ़ा रहा है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरी कहानी?

तुलसी ने बचाई वीरानी परिवार की फैक्ट्री

अब तक के एपिसोड में आपने देखा कि अजय, ऋतिक की मदद से मिहिर और तुलसी को साथ काम करने के लिए मना लेता है। जब वीरानी इंडस्ट्री की नीलामी होने वाली होती है, तभी तुलसी और अजय वहां पहुंचते हैं। अजय सबके सामने बताता है कि तुलसी ने फैक्ट्री को नीलामी से बचा लिया है। यह सुनकर पूरा परिवार हैरान रह जाता है, खासकर रणविजय, जो इस फैक्ट्री को खरीदने की तैयारी में था। तुलसी रणविजय को ताना मारती है, जिससे उसका गुस्सा और बढ़ जाता है।

मिहिर और तुलसी करेंगे साथ काम

अजय सबको बताता है कि अब तुलसी और मिहिर मिलकर फैक्ट्री का काम संभालेंगे। पहले तो नोयोना इस बात से नाराज हो जाती है, लेकिन ऋतिक उसे समझाता है कि फैक्ट्री को चलाने के लिए यह जरूरी है। मिहिर शुरुआत में नाटक करता है कि वह तुलसी के साथ काम नहीं करना चाहता, लेकिन बाद में नोयोना ही उसे समझाती है कि फैक्ट्री बचाने के लिए तुलसी का साथ देना जरूरी है।

नोयोना और तुलसी की आमने-सामने बातचीत

आने वाले एपिसोड में नोयोना, तुलसी से मिलने चॉल में जाती है। वहां वह तुलसी से कहती है कि अब वह मिहिर की पत्नी से सिर्फ उसकी कलीग बन गई है। इस पर तुलसी उससे पूछती है कि क्या उसकी शादी हो गई है। नोयोना जवाब देती है कि उसकी शादी जल्द होने वाली है। इस पर तुलसी तंज कसते हुए कहती है कि इसका मतलब वह अब भी पत्नी नहीं बन पाई है। यह बातचीत माहौल को और भी तनावपूर्ण बना देती है।

रणविजय का खतरनाक प्लान

इधर रणविजय तुलसी से बदला लेने के लिए एक खतरनाक चाल चलता है। फैक्ट्री का सौदा हाथ से निकलने के बाद वह बुरी तरह टूट चुका है। अब वह तुलसी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाता है। आने वाले एपिसोड में मिहिर का एक्सीडेंट होता है और इसी के साथ तुलसी की जान भी खतरे में पड़ जाती है। सवाल यह है कि क्या रणविजय का यह खतरनाक प्लान कामयाब होगा या फिर तुलसी एक बार फिर सबको चौंका देगी?

अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आगे क्या नया ट्विस्ट आता है और तुलसी इस नई मुसीबत से कैसे बाहर निकलती है।

 

यह जरूर पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एक फोन कॉल ने बचाई तुलसी की मेहनत, आखिर रणविजय के प्लान पर किसने फेरा पानी?
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 4 February 2026 at 20:59 IST