अपडेटेड 13 February 2026 at 20:40 IST
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बेटों में आई दरार तो बाप जी के सामने फूटा झूठ का भांडा, आने वाले तूफान से 'शांति निकेतन' को कैसे बचाएगी तुलसी?
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode Spoiler: टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स लगातार बड़े-बड़े ट्विस्ट ला रहे हैं। इस समय कहानी ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां हर एपिसोड में नए राज खुलते नजर आ रहे हैं।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Episode Twist: शो में स्मृति ईरानी एक बार फिर तुलसी के किरदार में दर्शकों का दिल जीत रही हैं। वहीं, निर्माता एकता कपूर अपने इस सुपरहिट शो को फिर से नंबर वन बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। ऐसे में मिहिर और तुलसी के बच्चों के बीच में बढ़ते तनाव के कारण शो में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं।
बेटों की लड़ाई से मचा हंगामा
13 फरवरी के एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि ऋतिक, अंगद से लड़ने के लिए उसकी चॉल पहुंच जाता है। दोनों भाइयों के बीच जबरदस्त हाथापाई हो जाती है। पूरी चॉल के सामने ये झगड़ा होता है, जिसे देखकर तुलसी बेहद परेशान हो जाती हैं। दोनों को रोकने के दौरान तुलसी को धक्का लग जाता है और उन्हें चोट भी लगती है। अपनी मां को चोटिल देखकर अंगद और ऋतिक को अपनी गलती का एहसास होता है और वे तुलसी से माफी मांगते हैं। लेकिन तुलसी साफ कह देती हैं कि उनकी हरकत माफी के लायक नहीं है और उन्हें वहां से चले जाने को कह देती हैं। इस सीन के बाद परिवार में तनाव और बढ़ जाता है।
बाप जी के सामने खुलेगा सबसे बड़ा झूठ
आने वाले एपिसोड में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब बाप जी के सामने तुलसी और मिहिर के रिश्ते का सच खुल जाएगा। नॉयना की चालों की वजह से बाप जी को पता चलेगा कि मिहिर और तुलसी के बीच सब ठीक नहीं है और दोनों ने उनसे झूठ बोला था। यह सच जानकर बाप जी को गहरा झटका लगेगा। वे साफ शब्दों में कह देंगे कि झूठ की सजा दोनों को बराबर भुगतनी पड़ेगी। इसके साथ ही वह विरानी इंडस्ट्रीज से अपना सपोर्ट भी वापस ले सकते हैं।
शांति निकेतन पर मंडराया खतरा
बाप जी के सपोर्ट हटाते ही विरानी परिवार और उनके बिजनेस पर बड़ा संकट आ सकता है। लोन का बकाया पैसा तुरंत लौटाने का दबाव बढ़ेगा और शांति निकेतन पर भी खतरा मंडराने लगेगा। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तुलसी अपने परिवार और शांति निकेतन को इस तूफान से बचा पाएगी?
नॉयना की चालें और बढ़ाएंगी मुसीबत
सीरियल में नॉयना की चालें भी अब तेज हो गई हैं। एक तरफ वह मिहिर पर शादी का दबाव बना सकती है, तो दूसरी तरफ उसकी साजिशों से परिवार की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। सलोनी की सगाई के दौरान जब यह बड़ा राज खुलेगा, तब कहानी में कई धमाकेदार मोड़ देखने को मिलेंगे।
आने वाले एपिसोड होंगे बेहद रोमांचक
अब दर्शकों को आने वाले एपिसोड्स में इमोशन, ड्रामा और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी अपनी सूझबूझ से इस संकट को कैसे संभालती है और क्या मिहिर फिर से शांति निकेतन को संभाल पाएगा या नहीं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आने वाले दिन दर्शकों के लिए काफी रोमांचक और भावनात्मक होने वाले हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 13 February 2026 at 20:40 IST