अपडेटेड 8 February 2026 at 09:48 IST
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: स्मृति ईरानी के शो में आया तूफान, तुलसी की जगह मिहिर पर टूटा मौत का पहाड़, अस्पताल में मचा हड़कंप
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में तूफान आने वाला है। मिहिर पर मौत का पहाड़ टूट जाएगा, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच जाएगा।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: स्मृति ईरानी के आइकॉनिक सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी इन दिनों जबरदस्त मोड़ पर पहुंच गई है। एक तरफ रिश्तों में नजदीकियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ साजिश और बदले की आग भड़क उठी है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को इमोशन, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर घटनाएं देखने को मिलने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं आने वाले एपिसोड की कहानी के बारे मेंं...
तुलसी की जान पर हमला और मिहिर की कुर्बानी
अब तक के एपिसोड में दिखाया गया कि सुहास तुलसी को मारने के इरादे से उस पर अलमारी गिरा देता है। ऐन वक्त पर मिहिर तुलसी को बचाने के लिए आगे आ जाता है और खुद बुरी तरह घायल हो जाता है। मिहिर के घायल होते ही तुलसी मदद के लिए चिल्लाती है, जबकि सुहास चालाकी से सबको धोखा देकर वहां से फरार हो जाता है।
मिहिर को अस्पताल लेकर भागेगी तुलसी
आने वाले एपिसोड में तुलसी बिना वक्त गंवाए मिहिर को अस्पताल लेकर दौड़ती नजर आएगी। इसी बीच सुहास को एहसास होगा कि वारदात के दौरान उसकी घड़ी वहीं गिर गई है। यही घड़ी आगे चलकर उसके गुनाह का सबसे बड़ा सबूत बनने वाली है।
परिवार में मचेगा हाहाकार
जैसे ही मिहिर के हादसे की खबर परिवार तक पहुंचेगी, पूरा घर अस्पताल पहुंच जाएगा। अस्पताल में मिहिर और तुलसी को साथ देखकर नॉयना अंदर ही अंदर जल उठेगी। मिहिर की हालत पूरे परिवार को तोड़ कर रख देगी।
बेहोशी में भी तुलसी का साथ नहीं छोड़ेगा मिहिर
मिहिर बेहोशी की हालत में भी तुलसी का पल्लू थामे रहेगा। वहीं तुलसी भी मिहिर के हाथ में एक कागज का टुकड़ा रखेगी और उसे खुद से दूर नहीं होने देगी। दोनों के बीच का भावनात्मक रिश्ता इस सीन में और गहरा होता दिखेगा।
पति के इलाज की जिम्मेदारी उठाएगी तुलसी
डॉक्टर्स मिहिर के ऑपरेशन की बात करेंगे और पत्नी होने के नाते तुलसी इलाज से जुड़ी सारी फॉर्मेलिटीज पूरी करेगी। मिहिर की हालत देखकर तुलसी खुद को संभाल नहीं पाएगी और फूट-फूट कर रोती नजर आएगी।
परी को लगेगा गहरा झटका, अजय बनेगा सहारा
मिहिर की हालत के बारे में सुनते ही परी को बड़ा सदमा लगेगा। ऐसे मुश्किल वक्त में अजय परी के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। यही वो पल होगा जब अजय और परी के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी और उनका रिश्ता नया मोड़ लेगा। सुहास रणविजय को बताएगा कि तुलसी की जगह मिहिर घायल हो गया है। यह सुनकर रणविजय खुशी से झूम उठेगा और दावा करेगा कि उसने अपनी बेइज्जती का बदला ले लिया है। हालांकि उसकी यह खुशी ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है।
सुहास की एक गलती खोलेगी पूरा खेल
जल्द ही तुलसी को एहसास हो जाएगा कि मिहिर की हालत के पीछे सुहास और रणविजय का हाथ है। सबूत के तौर पर तुलसी के हाथ सुहास की घड़ी लग जाएगी। इसके बाद तुलसी दोनों के खिलाफ मोर्चा खोल देगी और कहानी एक बड़े टकराव की ओर बढ़ती नजर आएगी।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 8 February 2026 at 09:48 IST