अपडेटेड 24 November 2025 at 08:36 IST
Bigg Boss 19: 'मैं तुम्हें अपना बेटा...', कुनिका सदानंद घर से हुईं बेघर, गौरव खन्ना को लेकर कही इतनी बड़ी बात; एक्टर ने भी छुए पैर
घर में 'राज माता' की उपाधि पाने वाली कुनिका सदानंद घर से बेघर हो गईं। घर से जाते-जाते उन्होंने गौरव खन्ना को लेकर एक खुलासा भी किया।
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर कंटेस्टेंट अपना बेस्ट देने की कोशिश में लगा हुआ है। हर घरवाले की नजर इस वक्त ट्रॉफी पर है। लेकिन शो के फिनाले के इतने करीब आकर बिग बॉस हाउस से कुनिका सदानंद का पत्ता साफ हो गया। इस एलिमिनेशन ने हर किसी को सकते में डाल दिया, क्योंकि जनता के मुताबिक, वो स्ट्रांग फीमेल कंटेस्टेंट्स में से एक थीं।
दरअसल, संडे के वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने पहले उन कंटेस्टेंस के नाम लिए जो इस बार सुरक्षित हो हुए। फिर उन्होंने उन चार कंटेस्टेंट के नाम लिए जो घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे। फरहाना, तान्या, अमाल और कुनिका सदानंद में से कुनिका को सबसे कम वोट मिले जिसके चलते उनका सफर शो से खत्म हो गया।
कुनिका के जाने कंटेस्टेंट दुखी
घर में 'राज माता' की उपाधि पाने वाली कुनिका के एविक्शन ने सभी को हक्का बक्का कर दिया। उनके जाने से घर का हर एक सदस्य दुखी नजर आया। घर से जाने से पहले कुनिका ने सभी से अच्छे से मुलाकात की और जिस किसी कंटेस्टेंट के साथ मनमुटाव था उनसे माफी मांगी।
कुनिका ने गौरव को लेकर किया ये खुलासा
इतना ही नहीं, घर से बाहर कदम रखने से पहले कुनिका ने गौरव खन्ना को लेकर एक ऐसा खुलासा किया जिसके बारे में शायद ही किसी ओर कंटेस्टेंट को पता होगा। उन्होंने गौरव खन्ना को बहुत प्यार से गले लगाया और फिनाले में अपना गेम मजबूत करने के लिए बेस्ट विशेज दीं। कुनिका ने कहा कि वो सचमुच गौरव को अपने बेटे की तरह मानती हैं। लेकिन उन्होंने शो में कभी इस बात का जिक्र नहीं किया। क्योंकि सभी को ऐसा लगता कि वो इमोशनल मां-बेटे वाला कार्ड खेल रही हैं। कुनिका बात सुन गौरव के चेहरे पर स्माइल आ गई। गौरव कुनिका से गले मिले और पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
घरवालों ने एविक्शन को बनाया खास
कुनिका के एविक्शन को खास बनाने के लिए घरवालों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। शहबाज ने 'कुनिका मैम जिंदाबाद' के नारे लगाए, तो बाकी घरवालों ने भी ऐसा ही किया। घरवालों से प्यार पाकर कुनिका भावुक हो गईं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 November 2025 at 08:36 IST