Sanchita Ugale: मशहूर एक्ट्रेस संचिता उगले ने की खुदकुशी, विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में कर चुकी हैं काम
Sanchita Ugale Suicide: टीवी इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार, एक्ट्रेस के पिता का कहना है कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Sanchita Ugale Suicide: टीवी इंडस्ट्री से एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही है। 'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले बेहद कम उम्र में दुनिया छोड़कर चली गईं। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुदकुशी कर ली है।
महाराष्ट्र, नालासोपारा, अचोले पुलिस स्टेशन के API विनोद बाग के मुताबिक, नालासोपारा ईस्ट के अचोले गांव में साईं संतोषी बिल्डिंग में रहने वाली 22 साल की एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को शाम 7 बजे से 7:30 बजे के बीच अपनी जिंदगी को खत्म करने जैसा बड़ा कदम उठाया। उन्होंने अपने बेडरूम में पंखे में दुपट्टा फंसाकर फांसी लगा ली।
घटना के वक्त घर पर अकेली थी एक्ट्रेस
संचिता ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। शुरुआत जानकारी के अनुसार, घटना के समय एक्ट्रेस घर पर अकेली थीं, जबकि उनके परिवार के बाकी सदस्य बाहर गए हुए थे। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस ने बेडरूम में छत के पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।
घर लौटकर बेटी को देख परिवार की अटकी सांसें
घर लौटने पर जब परिवार के सदस्यों ने बेटी को पंखे से लटके देखा तो उनकी सांसें अटक गईं। वह आनन-फानन में बेटी को इलाज के लिए वसई-विरार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फांसी लगाकर की आत्महत्या
API विनोद बाग ने बताया, 'अचोले पुलिस स्टेशन के इलाके में एक मामला सामने आया है। 22 साल की संचिता उगले ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, उनके पिता का कहना है कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।'
संचिता उगले ने क्यों किया सुसाइड?
इसके बाद 15 जून को मृतका के पिता मच्छिंद्र उगाले की शिकायत के आधार पर अचोले पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि अभी तक मौत की वजह का कुछ खास पता नहीं चला है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 15 June 2026 at 14:12 IST