अपडेटेड 13 November 2025 at 23:08 IST
Kritika Kamra: ‘मिस्ट्री मैन’ के प्यार में 37 साल की एक्ट्रेस? कमर पर हाथ रखते हुए शेयर की फोटो, मचा धमाल
Kritika Kamra Dating Rumours: कृतिका कामरा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसमें वो एक ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं।
Kritika Kamra Dating Rumours: मशहूर टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने एक बार फिर ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। उन्होंने इस शख्स का चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन जिस अंदाज में फोटो खिंचवाई है, उसे देखकर फैंस का सवाल है कि क्या वो अपना रिलेशनशिप सोशल मीडिया पर जगजाहिर कर रही हैं।
कृतिका कामरा को फैंस आज भी टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है' में 'आरोही' के किरदार से जानते हैं। इसके बाद, वो 'तांडव', 'कौन बनेगी शिखरवती' और 'सारे जहां से अच्छा' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। अब वो अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
कृतिका कामरा ने फैंस को दिखाया अपना ‘बॉयफ्रेंड’?
कृतिका कामरा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर की थी जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो में वो एक ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों का चेहरा तो नहीं दिख रहा है, लेकिन वो काफी करीब खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे थे जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
फोटो देखकर लग रहा है कि ये जिम में ली गई है। उस ‘मिस्ट्री मैन’ ने अपना एक हाथ कृतिका की पैंट की पॉकेट में रखा हुआ था। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो शख्स एक्ट्रेस के कितना करीब हैं। ऐसे में उनके डेटिंग रूमर्स उड़ना शुरू हो गए। फैंस अब सवाल कर रहे हैं कि क्या इस फोटो के जरिए कृतिका अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लॉन्च कर रही हैं और आखिरकार फैंस को अपने रूमर्ड पार्टनर से मिलवाने के लिए तैयार हैं।
कृतिका कामरा पहले भी दिखा चुकी हैं ‘मिस्ट्री मैन’ की झलक
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कृतिका कामरा के फीड पर ये ‘मिस्ट्री मैन’ नजर आए हो। दिवाली के मौके पर कृतिका ने पहली बार उस लड़के के साथ फोटो शेयर की थी। फिर एक हफ्ते बाद एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर भी ऐसा ही किया। हालांकि, फैंस को अबतक उनका चेहरा देखने को नहीं मिला है और लगातार कमेंट सेक्शन के जरिए कृतिका से अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड की झलक दिखाने के लिए बोल रहे हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 13 November 2025 at 23:08 IST