अपडेटेड 11 March 2026 at 20:34 IST

Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: शादी के बाद कृतिका कामरा की पहली झलक, पति गौरव कपूर का हाथ थामे आईं नजर

Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने आज यानि 11 मार्च 2026 को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी रचा ली है।

Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding | Image: Varinder Chawla

Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने आज यानि 11 मार्च 2026 को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी रचा ली है। वेडिंग सेरेमनी के बाद दोनों ने पहली बार न्यूली मैरिड कपल की तरह पैपराजी के लिए पोज दिए जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

खबरों की माने तो, शादी की रस्म दूल्हे राजा गौरव कपूर के घर पर हुई थी। उन्होंने और कृतिका कामरा ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। इस जश्न में युवराज सिंह, हेजल कीच, मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया जैसे सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए थे।

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी

अब शादी के बाद कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने घर से बाहर आकर पैपराजी के लिए पोज दिए हैं। इस दौरान, कपल एक-दूजे के प्यार में डूबा नजर आ रहा था। उन्होंने हाथों में हाथ थामे तरह-तरह के रोमांटिक पोज दिए हैं। जब पैपराजी ने कपल को शादी की बधाई दी, तो दोनों ने मुस्कुराते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

कृतिका कामरा का ब्राइडल लुक वायरल

37 साल की कृतिका कामरा ने अपनी शादी के खास मौके पर लाल साड़ी पहनी है जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ दिख रहा है। उन्होंने अपनी साड़ी को मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया है। अपने लुक को पूरा करने के लिए दुल्हनिया ने मल्टी-लेयर्ड नेकलेस, ईयररिंग्स और एक हाथ में कड़ा पहना है। बात करें दूल्हे राजा गौरव कपूर के लुक की, तो उन्होंने बेज कलर की शेरवानी पहनी है। 

कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी के जश्न में कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की जिनमें जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे, युवराज सिंह और हेजल कीच, वीरेंद्र सहवाग, अजीत अगरकर और उनकी पत्नी फातिमा, शहाना गोस्वामी, मलायका अरोड़ा, नेहा धूपिया और अंगद बेदी, सोहा अली खान, अन्या सिंह, फरहान अख्तर, अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील लदाक मौजूद थे।

ये भी पढ़ेंः Kritika Kamra-Gaurav Kapur: इस दिन गौरव कपूर की दुल्हनिया बनेंगी एक्ट्रेस कृतिका कामरा, शादी का यूनिक कार्ड हुआ वायरल

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 20:34 IST