अपडेटेड 3 July 2021 at 15:38 IST

Kasauti Zindagi Kay फेम प्राचीन चौहान हुए लड़की के साथ ‘छेड़छाड़’ के आरोप में गिरफ्तार

एक्टर प्राचीन चौहान (Pracheen Chauhan) को कुरार पुलिस ने मलाड पूर्व में एक 22 वर्षीय महिला से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

| Image: self

टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में सुब्रतो बसु की भूमिका निभाने वाले एक्टर प्राचीन चौहान (Pracheen Chauhan) को कुरार पुलिस ने मलाड पूर्व में एक 22 वर्षीय महिला से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, एक्टर पर भारतीय दंड संहिता- 354, 342, 323, 506 (2) की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। कथित तौर पर, पीड़िता ने कुरार पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और आरोप लगाया कि एक्टर ने 'नशे की हालत में उसे गलत तरीके से छुआ था।' एक्टर को कथित तौर पर छेड़छाड़ के कुछ गंभीर आरोपों के तहत पुलिस ने हिरासत में लिया है।

टीवी एक्टर प्राचीन चौहान एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

स्पॉटबॉय के मुताबिक, मामला 22 साल की एक लड़की ने दर्ज कराया था, जिसने एक हाउस पार्टी के दौरान प्राचीन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि ‘उसे दो दिन पहले एक्टर के घर पर एक पार्टी में आमंत्रित किया गया था और नशे की हालत में उन्होंने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की’।

इस बीच, करियर की बात करें तो, चौहान ने कई टीवी शो में काम किया है, जिनमें ‘Ssshhhh... कोई है’, ‘क्यों होता है प्यार’, ‘क्या हादसा क्या हकीकत’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’, ‘ये है आशिकी’, ‘लाल इश्क’, आदि शामिल हैं। प्राचीन चौहान वर्तमान में ‘शादी मुबारक’ शो में विशाल अग्रवाल की भूमिका निभा रहे हैं।

गौरतलब है कि लोकप्रिय टेलीविजन एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) की यौन अपराध के आरोप में गिरफ्तारी के बाद, यह टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। पर्ल वी पुरी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एबी (12 वर्ष से कम उम्र की महिला के साथ बलात्कार की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, एक्टर को 15 जून, 2021 को जमानत दे दी गई थी। उन्होंने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए इंस्टाग्राम पर अपना रुख साफ किया और इन मुश्किल समय में उनके साथ खड़े लोगों को धन्यवाद दिया है।

ये भी पढ़ें: पर्ल वी पुरी ने रेप के आरोप में गिरफ्तारी पर तोड़ी चुप्पी, कहा: ‘रातों-रात बना दिया अपराधी..’

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 3 July 2021 at 15:35 IST