अपडेटेड 1 April 2024 at 14:47 IST

5 महीने की बेटी, पत्नी फिर हुई प्रेग्नेंट… कपिल शर्मा ने बताया दोबारा पापा बनने की क्यों थी जल्दी

Kapil Sharma Children: कपिल शर्मा की बेटी अनायरा केवल पांच महीने की थी जब उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई थीं।

कपिल शर्मा | Image: instagram

Kapil Sharma Children: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) के साथ आपको हंसाने के लिए लौट आए हैं। पहले एपिसोड में नीतू कपूर, रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी आए थे। इस दौरान, जब एक्टर ने अपनी बेटी राहा का जिक्र किया, तो कपिल भी अपने दोनों बच्चों के बारे में बताने लगे।

बता दें कि कपिल शर्मा की बेटी अनायरा (Anayra) को पैदा हुए केवल पांच महीने ही हुए थे जब उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गईं। अब कॉमेडियन ने शो में बैक-टू-बैक प्रेग्नेंसी के पीछे का मजेदार कारण बताया है। 

कपिल शर्मा ने बैक-टू-बैक दो बच्चे करने पर क्या कहा?

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 2018 में जालंधर में शादी की थी। फिर दिसंबर 2019 में उनकी बेटी अनायरा का जन्म हुआ। वहीं, फरवरी 2021 में उनके बेटे त्रिशान पैदा हुए। अब शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दौरान उन्होंने बताया है कि उन्होंने इतनी जल्दी दूसरा बच्चा क्यों किया।

कपिल शर्मा को पत्नी गिन्नी ने दिया जवाब

दरअसल, कपिल अपनी बेटी अनायरा के बारे में बात कर रहे थे जब उन्होंने कहा कि कैसे मां से ज्यादा बच्ची का उन्होंने ही ख्याल रखा था क्योंकि गिन्नी दोबारा प्रेग्नेंट हो गई थीं। ये सुनते ही ऑडियंस में बैठी उनकी पत्नी बोल पड़ती हैं- ‘महरबानी किसकी थी’। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म के पांच महीने बाद ही उन्होंने फिर से कंसीव कर लिया था।

तब कपिल शर्मा ने बताया कि कपल ने जल्दबाजी क्यों की। उन्होंने मजाक करते हुए कहा- ‘उस समय कोविड चल रहा था ना। शूट हो नहीं रहे थे’। ये सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग ठहाका लगाकर हंसने लगते हैं। 

कपिल और गिन्नी ने इस साल फरवरी में ही अपने बेटे श्रिशान का तीसरा जन्मदिन मनाया था। कपल ने बेटे के लिए स्पाइडरमैन थीम वाली पार्टी रखी थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

ये भी पढ़ेंः रणबीर से आलिया की बहनों ने जूता चुराई में मांगे थे 11 करोड़? एक्टर ने की बार्गेनिंग, दिए केवल इतने..

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 April 2024 at 14:22 IST