Jennifer Winget Wedding: 41 की उम्र में दूसरी बार दुल्हनिया बनेंगी जेनिफर विंगेट, कौन हैं होने वाले पति विलियम, कहां होगी शादी?
Jennifer Winget Fiance William: टीवी क्वीन जेनिफर विंगेट दूसरी बार दुल्हनिया बनने जा रही हैं। वह 16 जुलाई को विलियम के साथ शादी के बधंन में बंधन वाली हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Jennifer Winget Fiance William: टीवी की स्टार एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपने लाइफ की एक नई पारी शुरू करने जा रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर कल यानी 16 जुलाई को अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करने वाली हैं। यह शादी भारत से दूर यूके में आयोजित होगी, जिसमें केवल परिवार के लोग और बेहद खास दोस्त ही मौजूद रहेंगे। इसी बीच आइए जानते हैं जेनिफर के होने वाले पति विलियम कौन हैं।
कौन हैं जेनिफर के होने वाले पति?
जेनिफर के होने वाले पति विलियम सिंगापुर के एक फेमस बिजनेसमैन हैं। वह इस समय एमएचसी डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। विलियम का करियर काफी सक्सेसफुल रहा है और वह अक्टूबर 2022 से इस कंपनी के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वह यूबीएस इन्वेस्टमेंट बैंक में भी लगभग 10 साल तक काम कर चुके हैं। उनकी एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने यॉर्क यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में अपनी बैचलर डिग्री हासिल की है।
जेनिफर दूसरी बार बनेंगी दुल्हनिया
जेनिफर के ब्राइडल लुक को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इस खास मौके पर वह मशहूर डिजाइनर कार्लियो का डिजाइन किया हुआ सफेद ब्राइडल गाउन पहनेंगी। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से जेनिफर और विलियम के अफेयर की चर्चाएं चल रही थीं। अब दोनों अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंध रहे हैं।
करण सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी
यह जेनिफर की दूसरी शादी है। साल 2012 में उन्होंने एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ पहली बार शादी की थी। हालांकि, उनका यह रिश्ता 2 साल से भी कम समय तक चला और 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। उस मुश्किल दौर के बाद जेनिफर ने खुद को पूरी तरह संभाल लिया और अपना सारा ध्यान अपने काम और करियर में सक्सेस हासिल करने में लगाया।
जेनिफर का करियर
जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'सरस्वतीचंद्र', 'बेपनाह' और 'दिल मिल गए' जैसे कई बेहतरीन शोज में अभिनय किया है। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता बेहद सीरियल में 'माया मेहरोत्रा' के निगेटिव किरदार से मिली। माया के रूप में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी फैंस उन्हें उसी नाम से याद करते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 15 July 2026 at 16:34 IST