Jasmin Bhasin: 'लोग अपनी शादी में खुश नहीं...' Aly Goni संग फेरे लेने के सवाल पर बुरी तरह भड़कीं जैस्मिन भसीन

Jasmin Bhasin On Marriage: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में शादी से जुड़े लोगों के सवालों पर एक्ट्रेस ने रियेक्ट किया है।

Jasmin Bhasin And Aly Goni | Image: Social Media

Jasmin Bhasin Reaction On Marriage Rumours With Aly Goni: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन जल्द ही एक्शन से भरपूर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आने वाली हैं। यह शो 1 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहा है। शो की शुरुआत से पहले, जैस्मिन ने 'पिंकविला' को एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया। इस दौरान जब उनसे अली गोनी के साथ उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया, तो एक्ट्रेस उन लोगों पर बुरी तरह भड़क गईं जो बार-बार उनसे यह सवाल पूछते हैं।

"अपना काम से काम रखो"

जैस्मिन ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो उनकी पर्सनल लाइफ में ज्यादा दखल देते हैं। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, "मुझे लगता है कि आपको इससे क्या लेना-देना है? ना तो आपने हमारी शादी की कैटरिंग का बिल भरना है और ना ही आपने शादी का डेकोरेशन करना है। आपका इससे क्या मतलब है? हमें जब शादी करनी होगी, तब हम कर लेंगे। आप लोग अपने काम से काम रखिए।"

लोगों की मानसिकता पर उठाया सवाल

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जैस्मिन ने कहा कि लोगों को दूसरों की जिंदगी में बेवजह झांकने में मजा आता है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि, "मुझे सच में यही समझ आता है कि तुमको क्या पड़ी है? जब शादी होगी, तब सबको अपने-आप पता चल जाएगा। यह किसी और का मसला नहीं है।"
"कुछ लोगों की मानसिकता अजीब हो गई है। उन्हें लगता है कि शायद शादी का सवाल हमें परेशान करता है, इसीलिए हम जवाब नहीं देते, लेकिन असल में ऐसा नहीं है।"

'लोग अपनी शादी से खुश नहीं हैं'

जैस्मिन ने हंसते हुए उन लोगों पर तंज भी कसा जो खुद शादीशुदा होकर अपनी जिंदगी में खुश नहीं हैं। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि, "मुझे नहीं पता, लेकिन शायद लोग अपनी खुद की शादी से खुश नहीं हैं। इसलिए उन्हें लगता है कि 'ये दोनों इतने खुश क्यों हैं? इन्हें भी हमारी तरह दुखी होना चाहिए, इसलिए इनकी भी शादी करवा दो।' मुझे कभी-कभी इस बात पर बहुत हंसी आती है कि क्या सच में लोग ऐसा सोचते हैं! जब जो होना होगा, वो हो जाएगा।"

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर की बात

पर्सनल लाइफ के सवालों को दरकिनार करते हुए, जैस्मिन भसीन ने अपने प्रोफेशनल करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी खुशी-खुशी बात की। वह जल्द ही पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के साथ एक नई पंजाबी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

अपने सपनों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं प्रार्थना करती हूं कि जल्द ही मेरा बॉलीवुड में एक सुपरहिट डेब्यू हो। मुझे पूरा यकीन है कि ऐसा जरूर होगा, क्योंकि मैं भगवान के तय किए गए सही समय पर विश्वास करती हूं।"

 

यह जरूर पढ़ें: Lock Upp 2: Apoorva Makhija हुई इमोशनल, India's Got Latent विवाद को याद कर कहा- 'सुसाइड करना चाहती थी...'

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 26 July 2026 at 21:17 IST