India Ke Top 1% : अनिल कपूर टीवी पर लाए नया शो, घर बैठे मिलेगा स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी जीतने का बड़ा मौका, आज से इस चैनल पर होगा शुरू

India Ke Top 1%: बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर टीवी पर आज शनिवार 19 सितंबर से अपना एक नया गेम शो लेकर आ रहे हैं ‘इंडिया के टॉप 1%'। पिछले काफी दिनों से इस शो को लेकर सोशल मीडिया में तमाम वीडियो वायरल हो रहे थे। जिसके बाद आज से यह शो दर्शकों के देखने के लिए उपलब्ध होगा।

anil kapoor india ke top 1 percent | Image: star plus

India Ke Top 1%: बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर टीवी पर आज शनिवार 19 सितंबर से अपना एक नया गेम शो लेकर आ रहे हैं ‘इंडिया के टॉप 1%'। पिछले काफी दिनों से इस शो को लेकर सोशल मीडिया में तमाम वीडियो वायरल हो रहे थे। जिसके बाद आज से यह शो दर्शकों के देखने के लिए उपलब्ध होगा। 

कहां दिखेगा यह शो 

India Ke Top 1% शो का प्रसारण स्टार प्लस पर हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे होगा। इसके अलावा इस शो को दर्शक जियो हॉटस्टार पर भी देख सकेंगे। 

क्या है ये शो 

दुनिया भर में लोकप्रिय फॉर्मेट ‘द 1% क्लब’ पर आधारित यह एक ऐसा गेम शो है, जिसमें किताबी ज्ञान से ज्यादा तर्क, बारीकियों पर नजर और रोजमर्रा की समझ मायने रखती है। इस खेल में 100 प्रतिभागी 13 दिलचस्प और लगातार मुश्किल होते राउंड्स का सामना करेंगे। हर प्रतिभागी एक लाख रुपये के साथ खेल की शुरुआत करेगा। किसी भी प्रतिभागी के गलत जवाब देने पर वह रकम सामूहिक सामूहिक पुरस्कार राशि में जुड़ती जाएगी, जो बढ़कर ₹1 करोड़ तक पहुंच सकती है।

शो में मंच पर मौजूद प्रतियोगी अंतिम 1% सवाल तक पहुंचने के लिए अपनी तर्कशक्ति, सूझबूझ और बारीकियों को समझने की क्षमता का इस्तेमाल करेंगे। 

घर बैठे जीत सकेंगे 

इस फॉर्मेट को और भी खास बनाता है इसका प्ले अलॉन्ग फीचर, जिसके जरिए दर्शक घर बैठे अनिल कपूर के साथ सवालों के जवाब देकर घर बैठे पुरस्कार भी जीत सकते हैं। दर्शक घर बैठे जियो हॉटस्टार ऐप के जरिए इस शो में हिस्सा लेकर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब दे सकेंगे। स्टार प्लस के अनुसार सही जवाब देने वाले दर्शकों को स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी जैसे शानदार इनाम जीतने का मौका भी मिलेगा।

फैमिली के लिए बन सकता है मनोरंजन का अड्डा 

इस शो की थीम ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ रखी गई है। यह शो पूरे परिवार को एक साथ देखने, सोचने और खेलने का मौका देगा। अनिल कपूर की खास ऊर्जा और अंदाज के साथ ‘इंडिया के टॉप 1%’ वीकेंड पर फैमिली के मनोरंजन का बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- 300 करोड़ के बाद भी नहीं कम हुई हनुमान अंश की उड़ान, जानिए कलेक्शन

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 18 September 2026 at 23:57 IST