Hina Khan On Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे विवाद पर हिना खान ने दिया ट्रोल्स को करारा जवाब, बोलीं- नफरत करने वालों को करूंगी ब्लॉक!'

Hina Khan Vs Shilpa Shinde: शिल्पा के खुलासे के बाद हिना खान ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की थी। इसके जवाब में शिल्पा ने भी वीडियो बनाकर हिना की पर्सनल लाइफ पर तंज कसते हुए उन्हें अपनी जिंदगी पर ध्यान देने की नसीहत दी। इसके बाद दोनों एक्ट्रेस के फैंस इंटरनेट पर आपस में भिड़ गए।

Shilpa Shine Vs Hina Khan | Image: Social Media

Shilpa Shinde Fake Harassement Case: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों 'भाभीजी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का एक पुराना विवाद फिर से चर्चा में है। हाल ही में शिल्पा ने कबूल किया कि उन्होंने 9 साल पहले शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न के जो आरोप लगाए थे, वे झूठे थे। इस खुलासे के बाद इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई है। जहां एक तरफ हिना खान और शिल्पा के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है, वहीं सीनियर एक्ट्रेस उपासना सिंह शिल्पा के सपोर्ट में आ गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस पूरे मामले में किसने क्या कहा है:

हिना खान ने ट्रोल्स को दी चेतावनी, बोलीं- "नफरत फैलाई तो सीधा ब्लॉक करूंगी"

शिल्पा के खुलासे के बाद हिना खान ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की थी। इसके जवाब में शिल्पा ने भी वीडियो बनाकर हिना की पर्सनल लाइफ पर तंज कसते हुए उन्हें अपनी जिंदगी पर ध्यान देने की नसीहत दी। इसके बाद दोनों एक्ट्रेस के फैंस इंटरनेट पर आपस में भिड़ गए। इस बढ़ती नफरत को रोकने के लिए हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को सख्त हिदायत दी।

हिना ने लिखा कि हम सभी से गलतियां होती हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा नफरत के बजाय प्यार, दया और इंसानियत को चुना है। उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि वे बिना किसी को नीचा दिखाए या गाली-गलौज किए भी अपनी बात शालीनता से रख सकते हैं। हिना ने साफ कहा कि अगर उनका कोई अपना फैन भी नफरत फैलाएगा या किसी को ट्रोल करेगा, तो वह उसे तुरंत ब्लॉक कर देंगी। उन्हें अपनी जिंदगी में सिर्फ शांति और पॉजिटिविटी चाहिए। बता दें कि हिना और शिल्पा के बीच यह अनबन 'बिग बॉस 11' के दिनों से ही चली आ रही है।

उपासना सिंह ने किया शिल्पा का बचाव

जहां एक तरफ कई टीवी और फिल्म संगठन शिल्पा के इस झूठे आरोप की निंदा कर रहे हैं, वहीं सीनियर एक्ट्रेस उपासना सिंह ने उनका बचाव किया है। उपासना ने शिल्पा के साथ कई शोज में काम किया है। उन्होंने शिल्पा का पक्ष रखते हुए कुछ अहम बातें कहीं।  उपासना ने माना कि पास्ट में शिल्पा ने एक बहुत बड़ी गलती की थी, लेकिन सालों बाद दुनिया के सामने अपनी गलती मानना और माफी मांगना बहुत साहस का काम है। अगर उन्हें पछतावा नहीं होता, तो वह कभी सच नहीं बोलतीं।
उपासना ने बताया कि शिल्पा का एक ऐसा रूप भी है जिसे लोग नहीं जानते। सेट पर वह हमेशा जूनियर आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स की मदद करती थीं। अगर किसी के पास खाने के पैसे नहीं होते थे, तो शिल्पा उसकी मदद के लिए सबसे आगे रहती थीं। उपासना ने उस समय के हालात को समझने की कोशिश करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में कई बार आपसी विवाद बहुत खराब रूप ले लेते हैं। हो सकता है उस वक्त शिल्पा किसी आर्थिक तंगी, फ्रस्ट्रेशन या बहुत ज्यादा गुस्से में हों, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। उपासना ने यह भी कहा कि अगर प्रोड्यूसर सच में इतने आहत होते, तो वे आज दोबारा शिल्पा के साथ काम नहीं कर रहे होते।

टीवी संगठनों ने जताई कड़ी नाराजगी

भले ही उपासना सिंह ने शिल्पा के प्रति नरमी दिखाई है, लेकिन फिल्म और टीवी से जुड़े बड़े संगठनों जैसे FWICE और AICWA ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। संगठनों का कहना है कि किसी पर भी ऐसे झूठे और गंभीर आरोप लगाना बेहद गलत है। इससे न सिर्फ सामने वाले इंसान का सालों का करियर और इज्जत मिट्टी में मिल जाती है, बल्कि उसके परिवार और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बहुत गहरा असर पड़ता है। AICWA ने तो इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।

 

यह जरूर पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: बेमेल तिकड़ी और कमजोर स्क्रिप्ट, झूठ-कन्फ्यूजन की ओवरडोज है वरुण-मृणाल और पूजा की फिल्म
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 8 June 2026 at 20:11 IST