जब हिना खान के कैंसर का पता लगते ही रुबीना दिलैक ने किया कुछ ऐसा, भावुक हुईं ‘अक्षरा’, अब जाकर किया खुलासा
Hina Khan and Rubina Dilaik: पिछले साल 2024 में हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने के बारे में पता चला था। उस समय रुबीना दिलैक ने उन्हें काफी सपोर्ट किया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Hina Khan and Rubina Dilaik: टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में इस समय टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर कपल्स नजर आ रहे हैं। हिना खान भी अपने पति रॉकी जायसवाल और रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ शो का हिस्सा बनी हैं। शो के हालिया एपिसोड में हिना ने अपने कैंसर को लेकर बात की जिस दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है।
पिछले साल 2024 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान को अपने स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। ये उनके और उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल समय था। उस समय टीवी इंडस्ट्री से भी कई सितारों ने हिना को जमकर सपोर्ट किया।
रुबीना दिलैक ने कैंसर पीड़ित हिना को भेजे नोट्स
शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के रीसेंट एपिसोड में हिना खान ने उन मुश्किल दिनों को याद किया और बताया कि कैसे रुबीना दिलैक ने उनका काफी साथ दिया था। हिना ने बताया कि रुबीना उस समय अक्सर उन्हें हाथ से लिखकर नोट्स भेजती थीं ताकि उनका हौसला बना रहे और वो इस चैलेंजिंग जर्नी को आराम से पार कर पाएं।
हिना खान ने कहा- “रुबीना में कई खूबियां हैं। वह भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की एकमात्र ऐसी इंसान हैं जिन्होंने मेरे कैंसर के बारे में पता लगने पर मुझे टेक्स्ट मैसेज की बजाय हाथ से लिखे खत भेजे थे। इकलौती ऐसी शख्स जिन्होंने मेरे लिए इस तरह का एफर्ट किया।”
ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं हिना खान
‘कसौटी जिंदगी की’ फेम एक्ट्रेस हिना खान ने जून 2024 में एक इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी थी कि वो स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई में तुरंत अपना इलाज शुरू करवाया। उनकी पहले ब्रेस्ट सर्जरी हुई थी, फिर बाद में कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी भी हो चुकी है। वो बिना हिम्मत हारे, लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने इस मुश्किल और दर्दनाक सफर पर खुलकर बात करती नजर आईं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 August 2025 at 20:49 IST