अपडेटेड 26 May 2023 at 09:38 IST

Happy Birthday Dilip Joshi: 55 के हुए 'जेठालाल', सबको हंसाने वाले एक्टर का फिल्मी सफर नहीं रहा आसान

Tarak mehta Ka Oolta Chashma से लोगों के ड्राइंग रूम तक पहुंच बनाने वाले  जेठा लाल उर्फ दिलीप जोशी 26 मई को 55 साल के हो गए हैं। इनकी जिन्दगी में कई ट्विस्ट और टर्न्स है।

Follow :  
×

Share


Picture Courtesy: Dilip Joshi/instagram | Image: self

TMKOC Star Dilip Joshi: Jetha Lal Champak Lal Gadda के नाम से मशहूर दिलीप जोशी 2008 से ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जरिए लोगों को गुदगुदा रहे हैं।  जोशी के लिए TMKOC गेम चेंजर साबित हुआ। कभी फैन्स को निराश नहीं किया।

Jetha Lal को इस तरह से प्ले किया कि उनकी हंसी, पिता के सामने उनकी बेबसी, पत्नी की अतरंगी बातों पर रिएक्शन सब दिलो दिमाग पर छा गया। जेठा महज छोटे परदे का अदाकार नहीं रहा बल्कि Next Door Neighbour बन गया।  इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने मेहनत भी कम नहीं की। संघर्ष लम्बा रहा। ट्रेवेल एजेंट से सफल एक्टर बनने तक में कठिन परिस्थितियों का भी सामना किया।

दिलीप जोशी द एक्टर

दिलीप जोशी का जन्म गुजरात के ब्राह्मण परिवार में हुआ। 26 मई 1968 को वो पोरबंदर के गोसा गांव में पैदा हुए। अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि कैसे 1985 से 1989 तक उन्होंने 12-12 घंटे की नौकरी की वो भी बतौर ट्रैवल एजेंट। जिसमें लग्जरी बसों के प्रबंधन की जिम्मेदारी थी। ये बसें मुंबई से अहमदाबाद और मुंबई से भावनगर के बीच दौड़ती थीं। फिर लगा कि ये उनके लिए सही च्वाइस नहीं। नौकरी छोड़ दी। अपने दिल की ख्वाहिश पत्नी से साझा की। बताया कि वो एक्टिंग करना चाहते हैं। पत्नी ने साथ दिया और कलाकार बनने की ओर निकल पड़े। कमर्शियल स्टेज में एक बैकस्टेज कलाकार के तौर पर अपना करियर शुरू किया। यहां उन्हें हर रोल के लिए 50 रुपए मिलते थे, लेकिन उन्हें थिएटर का शौक था।

1989 में मैंने प्यार किया में दिखे दिलीप

राजश्री प्रोडक्शन्स की कल्ट फिल्म मैंने प्यार किया में दिलीप जोशी 1989 में दिखे। रोल छोटा था लेकिन लोगों को इनकी मौजूदगी का एहसास करा गया। इसके बाद उन्होंने कुछ गुजराती प्ले भी किए। इसमें बापू थामे कमाल ने काफी नाम किया। फिर कुछ टीवी शोज में भी दिखे। लेकिन करियर में नया विस्तार तो 2008 में ही आया जेठा लाल के रूप में। इनकी एक्टिंग का जादू इस कदर चढ़ा कि 15 साल गुजर गए लेकिन दिलीप हमेशा रिफ्रेशिंग लगे। फिल्मों की बात करें तो- फिर भी दिल है हिंदुस्तानी से लेकर हम आपके हैं कौन में इनकी अदायगी को सराहा गया। कॉमेडी किरदार में जान फूंकने में माहिर हैं दिलीप जोशी।

1 साल तक झेली बेरोजगारी की मार
 
Dilip Joshi ढाई से भी ज्यादा दशक तक गुजराती नाटक का हिस्सा रहे। उनका आखिरी नाटक 'दया भाई दो धाया' था जो 2007 में समाप्त हो चुका था। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें पूरे एक साल तक बेरोजगार रहना पड़ा था। 2007 का ही वो साल था। फिर 2008 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ('Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’)ऑफर हुई, स्क्रिप्ट पसंद आई और साइन कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज दिलीप जोशी एक एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपए चार्ज करते हैं। 

 

पिता से बड़े जेठा लाल

जेठा लाल से पहले  दिलीप जोशी को चंपकलाल यानी पिता का कैरेक्टर मिला था। लेकिन  फिर सोचा कि वह जेठालाल के रोल के लिए बेहतर होंगे। फिर ऑडिशन दिया और उनका सिलेक्शन हो गया। एक खास बात और, दिलीप जोशी अपने ऑन-स्क्रीन पिता से बड़े हैं। चंपकलाल बने अमित भट्ट उनसे चार साल छोटे हैं और उनकी उम्र 48 साल है।

छोटी उम्र में सगाई, 22 में शादी

एक्टर ने एक टॉक शो में बताया था कि उनकी टीन एज लव स्टोरी काफी रोचक रही। उम्र कच्ची थी नाबालिग थे तो सगाई करा दी गई। तब जयमाला (अब पत्नी) 14 साल की थीं और वो मात्र 18 साल के। इसके बाद जब दोनों बालिग हुए तो शादी की। जोशी के मुताबिक ll-boys school में वो पढ़े थे इसलिए लड़कियों से बातचीत करने में उन्हें झिझक होती थी लेकिन ड्रामा में एक्टिंग कर उन्होंने आत्मविश्वास पैदा कर इस कमजोरी को भी दूर कर लिया।

ये भी पढ़ें-  कौन हैं रुपाली बरुआ? जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेता Ashish Vidyarthi को अपने प्यार में किया क्लीन बोल्ड

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 26 May 2023 at 09:37 IST