अपडेटेड 27 April 2024 at 14:37 IST
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गुरुचरण सिंह लापता, सामने आया CCTV फुटेज
Gurucharan Singh missing: गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं, जिसके बाद उनका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
Gurucharan Singh missing: टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए अभिनेता गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि 50 वर्षीय अभिनेता के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके तहत दिल्ली के पालम थाने में पुलिस ने आइपीसी 365 अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, अब इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें गुरुचरण सिंह बेग टांगे हुए जाते हुए नजर आ रहे है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है इसके अलावा गुरुचरण सिंह की बैंक डिटेल और ट्रांजक्शन भी चेक की जा रही है कि आखरी ट्रांजक्शन गुरुचरण सिंह ने कब और कहा कि है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।
गुरुचरण सिंह तारक मेहता का उल्टा चश्मा रोशन सिंह सोढी नाम से किरदार निभा रहे थे। परिवार वालों ने शिकायत में कहा था कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को सुबह मुंबई के लिए निकले थे। 8:30 बजे उनकी दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट थी, लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे और उनसे फोन के जरिए भी संपर्क नहीं हो पा रहा। बहरहाल, पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
(पीटीआई इनपुट के साथ)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 27 April 2024 at 14:37 IST