Divyanka Tripathi: इशिमां के नन्हे बच्चों को देखकर भावुक हुईं रुहानिका धवन, सोशल मीडिया पर शेयर की दिल को छू लेने वाली तस्वीरें
Divyanka Tripathi: 'ये है मोहब्बतें' की रूही ने बेहद खुबसूरत पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वा बेटों की गोद में थामें हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने दिल छूने वाला कैप्शन लिखा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Divyanka Tripathi: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इसी साल मई के महीने में जुड़वा बेटों को जन्म दिया है, जिससे उनके घर में खुशियों का माहौल है। बच्चों के जन्म के चालीस दिन बाद दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया ने घर पर सत्यनारायण की पूजा के साथ नामकरण संस्कार भी रखा, हालांकि अभी तक बेटों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इसी बीच एक्ट्रेस की ऑनस्क्रीन बेटी यानी रुहानिका धवन इन नन्हे मेहमानों से मिलने उनके घर पहुंचीं और दोनों बच्चों को गोद में लेकर उन पर ढेर सारा प्यार लुटाया।
रुहानिका ने शेयर की भावुक तस्वीरें और लिखा खास कैप्शन
रुहानिका धवन ने अपनी मुलाकात की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वह जुड़वा बच्चों को गोद में थामे नजर आ रही हैं और उनके साथ दिव्यांका-विवेक भी बैठे हैं। तस्वीरों में रुहानिका के भाव साफ बता रहे हैं कि वह बच्चों से मिलकर काफी भावुक हो गईं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि उनकी नन्ही बेटी बनने से लेकर अपनी इशिमां के बच्चों को थामने तक जिंदगी गोल घूमकर वहीं आ गई है और साथ ही यह भी कहा कि इन ट्विन्स को बहुत कूल मम्मी-पापा मिले हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया रुहानिका की पोस्ट पर प्यारा रिएक्शन
रुहानिका की इस इमोशनल पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने कमेंट में लिखा कि तुमने ही मुझे सिखाया है कि मम्मी कैसे बनना है रूह और अब इन नन्हे बच्चों को अपनी रूही दी से बहुत कुछ सीखना है।
आपको बता दें कि रुहानिका धवन ने टीवी के फेमस सीरियल 'ये है मोहब्बतें में' मात्र पांच साल की उम्र में दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी रूही का किरदार निभाया था, और दोनों का यह पुराना रिश्ता आज भी बेहद मजबूत बना हुआ है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 21 July 2026 at 16:52 IST