Dipika Kakar: दर्द से तड़प रहीं दीपिका कक्कड़, रैशेज और खुलजी से बुरी तरह परेशान... कैंसर के इलाज के दौरान कैसी है हालत? खुद बताया; VIDEO

'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट शेयर की है। उन्होंने बताया कि वो पिछला पूरा महीना परेशान रही हैं।

Dipika Kakar | Image: YT/Grab

Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले एक साल से कैंसर का इलाज करवा रही हैं। इस बीच उन्होंने बताया कि पिछले कुछ हफ्ते उनके और परिवार के लिए बेहद मुश्किल भरे रहे हैं। साथ ही बताया कि उन्हें इम्यूनोथेरपी के बाद कई साइड इफेक्ट्स झेलने पड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि दीपिका ने जून में सिस्ट कंट्रोल करने के लिए इम्यूनोथेरपी सेशन शुरू किए। एक्ट्रेस का पहला इन्फ्यूजन जून में हुआ था, जबकि दूसरा जुलाई (2) में हुआ। दीपिका ने अपने नए व्लॉग में इससे जुड़ी जानकारियां दी।

शरीर पर रैशेज और खुजली से बुरा हाल

दीपिका कक्कड़ ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों में बहुत कुछ हुआ है। मेरे इम्यूनोथेरपी का प्रोसेस ठीक से चल रहा है। इम्यूनोथेरेपी का दूसरा साइकिल पूरा हो गया है। पहली इम्यूनोथेरेपी की साइकिल के बाद पूरा महीना परेशान रही। मैं इसकी आदत डाल रही हूं। मेरा शरीर नए कीमोथेरेपी  साइकिल के हिसाब से ढल रहा है। इसके साइड इफेक्ट्स भी हो रहे हैं। पहली इम्यूनोथेरपी के बाद मुझे वायरल हो गया। तब मैं बहुत ज्यादा कमजोर महसूस कर रही थी। अब दूसरी साइकिल के बाद वैसे तो मैं ठीक हूं, लेकिन शरीर पर रैशेज आ जाते हैं और उन पर बहुत ही ज्यादा खुजली होती है। अब मैं इसकी आदी हो रही हूं।'

इस न्यू नॉर्मल की आदत डाल रही हूं- दीपिका कक्कड़

एक्ट्रेस बताती हैं, 'पिछले बार इम्यूनोथेरपी के दौरान मुझे एक रात के लिए एडमिट होना पड़ गया था। ताकि जांच वगैरह की जा सके। तो मैं बस इसमें खुद को ढाल रही हूं, इसे अपना न्यू नॉर्मल बना रही हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं हिम्मत बनाए हुए हूं और मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस कर रही हूं। कभी-कभी रूहान को देखकर टूट जाती हूं। जिस दिन में दूसरे सेशन के लिए गई थी तब रूहान बहुत ज्यादा उदास था। उसे देखकर मैं सचमुच टूट गई। मैं भले ही वहां (इम्यूनोथेरपी) थी, मगर मेरा ध्यान यहीं था। रूहान उस दिन बहुत उदास हो गया था। ये देखकर मैं बहुत रोई। फिर जब उसे घरवाले बाहर लेकर गए, तब ठीक हुआ।'

दर्द में हैं दीपिका कक्कड़

बता दें कि दीपिका कक्कड़ को मई 2025 में लिवर में टेनिस बॉल जितने बड़े आकार का कैंसरग्रस्त ट्यूमर डिटेक्ट हुआ था। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और लिवर का करीब 22 प्रतिशत हिस्सा और सिस्ट निकाला गया। अब इस साल बीमारी के दोबारा लौटने पर एक और सर्जरी करानी पड़ गई थी। कुछ महीने पहले लिवर में दो नए छोटे सिस्ट भी स्कैन हुए थे। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि वो इतने छोटे हैं कि उनका तत्काल इलाज नहीं हो सकता। ऐसे में उनकी निगरानी की जा रही है।

दीपिका लगातार सोशल मीडिया के जरिये फैंस संग अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनके जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।  

यह भी पढ़ें: यश-कियारा की Toxic के गाने ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, किसी ने कहा- ये गाना नहीं कंडोम का एड लग रहा तो दूसरे बोले- सच में तबाही है तबाही... VIDEO

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 8 July 2026 at 18:05 IST