अपडेटेड 23 February 2026 at 07:40 IST
Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ को फिर सता रहा लिवर कैंसर का डर? अब डिटेक्ट हुआ सिस्ट; हुईं इमोशनल
कैंसर को मात दे चुकीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को एक बार फिर लिवर कैंसर होने का डर सता रहा है। पिछले साल ही उन्हें सेकेंड स्टेज का लिवर कैंसर डिटेक्ट हुआ था।
Dipika Kakar: 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस और यूट्यूबर दीपिका कक्कड़ एक बार फिर अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले साल लिवर कैंसर से जूझने के बाद अब उन्हें दूसरे हेल्थ इश्यूज हुए हैं, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में अचानक उन्हें इतनी तेज पेट दर्द हुआ कि उन्हें हॉस्पिटल के चक्कर काटने पड़े। ऐसे में कैंसर को मात दें चुकीं एक्ट्रेस को फिर लिवर कैंसर का डर सताने लगा है।
दरअसल, दीपिका और शोएब अपनी जिंदगी के हर पल में फैंस को शामिल रखने पर यकीन रखते हैं। इसका जिक्र वो कई बार कर चुके हैं। कपल ने अपने व्लॉग के जरिये दीपिका की हेल्थ से जुड़ी जानकारी लगातार फैंस संग शेयर की थी। इसी कड़ी में दोनों ने एक बार फिर व्लॉग के जरिये हेल्थ अपडेट दी।
पेट में 13MM की गांठ- शोएब
उन्होंने बताया कि 20 फरवरी दीपिका के पेट में असहनीय दर्द हुआ, जिसके बाद वो हॉस्पिटल पहुंचे। सीटी स्कैन में पता चला कि पेट में 13MM का सिस्ट (गांठ) है। शोएब ने कहा, 'कल तक सब ठीक था, लेकिन दीपिका को पेट में दो दिनों से दर्द हो रहा था। रात में दर्द ज्यादा बढ़ गया। हम हॉस्पिटल गए तो डॉक्टर्स ने सीटी स्कैन सजेस्ट किया। इसे सिस्ट बोल लें या कुछ और ये 13MM का हो गया है।'
‘जो हमें डर था…’
दीपिका कक्कड़ ने कहा, 'फिलहाल के लिए उसे सिस्ट ही बोल रहे हैं। पेट के साथ उसी तरह का दर्द कंधे पर भी दो दिनों से हो रहा है। इसलिए वो हमारे लिए अलार्मिंग था। ये क्यों हो रहा है पता न हीं।'
एक्टर ने आगे कहा, 'जो हमें डर था, डॉक्टर ने पिछली बार बोला था कि पुअरली एग्रेसिस ट्यूमर के फिर होने के चांस हैं। लेकिन अभी अर्ली स्टेज है। लेकिन दिसंबर में पेट स्कैन हुआ था, उस वक्त ऐसा कुछ नहीं था।'
कब शुरू होगा दीपिका का ट्रीटमेंट?
शोएब ने अपने व्लॉग में बताया कि जब से दीपिका को लिवर कैंसर हुआ है, तभी से डर बना रहता है कि कहीं कैंसर फिर से न हो जाए। डॉक्टर्स जल्द ही सिस्ट का ट्रीटमेंट शुरू करेंगे। हालांकि, इसके लिए कोई बड़ी सर्जरी नहीं होगी। इसे छोटे प्रोसिजर यानी सिस्ट को लेजर के जरिये जलाया जाएगा। ट्रीटमेंट के लिए उन्हें 3-4 दिन अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी यानी मंगलवार को उनका प्रोसीजर होने वाला है।
पिछले साल हुई थी 14 घंटे की सर्जरी
बता दें कि पिछले साल (2025) दीपिका कक्कड़ को सेकेंड स्टेज का लिवर कैंसर था। जून में 14 घंटे की सर्जरी के बाद उनके लिवर और गालब्लेडर का 22 प्रतिशत हिस्सा सर्जरी करके निकाला गया था।
शोएब और दीपिका की लव स्टोरी
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की लव स्टोरी 'ससुराल सिमर का' के सेट पर शुरू हुई थी। पहले दोनों की दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। सालों तक एक-दूजे को डेट करने के बाद उन्होंने 22 फरवरी 2018 को निकाह कर लिया। शादी के पांच साल बाद यानी जून 2023 में दीपिका ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने रूहान रखा।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 07:40 IST