कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ पर नई मुसीबत, ससुर की हालत गंभीर, ICU में भर्ती हुए शोएब इब्राहिम के पिता
Dipika Kakar- Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ लीवर कैंसर से जूझ रही हैं। अब उनपर नई मूसीबत आ गई है, उनके ससुर की हालत बेहद गंभीर है। शोअब इब्राहिम के पिता को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
Dipika Kakar- Shoaib Ibrahim: टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। जहां दीपिका पहले से अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं, वहीं अब शोएब इब्राहिम के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसे बारे में अब शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की हेल्थ अपडेट भी शेयर की है।
शोएब इब्राहिम ने दी हेल्थ अपडेट
शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को अपने पिता की तबीयत की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 23 मई की सुबह उनके पिता को दोबारा स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। एक्टर ने कहा कि उनके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके साथ उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं।
ICU में भर्ती हैं शोएब के पिता
शोएब ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके पिता के लिए सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है। उन्होंने फैंस से लगातार दुआ करने की अपील की है। फिलहाल डॉक्टरों की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
मुश्किल दौर से गुजर रहा है परिवार
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पिछले कुछ समय से लगातार निजी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। दीपिका पहले से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। इसके बावजूद दोनों अपने फैंस को यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए हर अपडेट देते रहते हैं। शोएब का यूट्यूब चैनल भी काफी लोकप्रिय है, जहां उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।
कैसी है दीपिका कक्कड़ की तबीयत?
पिछले महीने दीपिका कक्कड़ की सिस्ट सर्जरी हुई थी। शुरुआत में सर्जरी सफल रही, लेकिन इसके बाद भी उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और नियमित चेकअप कराने की सलाह दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका लिवर कैंसर और पेट में सिस्ट जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं। हालांकि इस कठिन समय में उनके फैंस लगातार उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 23 May 2026 at 19:22 IST