अपडेटेड 10 February 2026 at 08:45 IST
'वड़ा पाव गर्ल' ने मिस्ट्री मैन संग लिए सात फेरे? PHOTOS देख भड़के यूजर्स; बोले- धोखा पति ने दिया तो शादी तुमने क्यों की...
वड़ा पाव गर्ल ने हाल ही में मिस्ट्री मैन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। इन तस्वीरों को देख लोग भड़क उठे हैं।
Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित के पति ने हाल ही में दावा किया था कि उनका अफेयर चल रहा है। दोनों पिछले काफी दिन से एक-दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं। इस बीच चंद्रिका ने 'मिस्ट्री मैन' के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो 'मिस्ट्री मैन' के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में सजे-धजे नजर आ रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने एक-दूजे के साथ ‘शादीशुदा जोड़े’ की तरह पोज भी दिए। इसके अलावा कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया, जो आग में घी डालने का काम कर रहा है!
वड़ा पाव गर्ल ने रचाई दूसरी शादी?
चंद्रिका ने लाल रंग का आउटफिट पहना है। उन्होंने माथे पर बिंदी, मांग में टीका और हाथ में चूड़ा भी कैरी किया। वहीं उनके बगल में दिख रहे 'मिस्ट्री मैन' ने शेरवानी पहनी है, साथ ही सिर पर पगड़ी बांधी है। हाथ में उनके तलवार भी दिखाई दे रही है। चंद्रिका ने कैप्शन के साथ लिखा- Finally
‘धोखा पति ने दिया तो इसने शादी क्यों की?’
अब इन तस्वीरों पर लोग बढ़-चढ़कर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक औरत कामयाब होते ही सबसे पहले अपने पति को ही छोड़ती है क्योंकि उसको भी तो अपना स्टेटस मेंटेन रखना है समाज में।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'धोखा पति ने दिया तो इसने शादी क्यों की?' एक और यूजर ने लिखा, 'सिर्फ दो दिन में शादी? वाह क्या एक्टिंग है।' एक और यूजर ने लिखा, ‘चलो आखिरकार नाटक खत्म हुआ, बच्चे के लिए बुरा लग रहा है।’ वहीं एक यूजर ने पूछा, ‘कौन से गाने की शूटिंग चल रही है, 11 को पता चलेगा?’
खैर, इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि अगर पहले लगाए आरोप सच थे, तो इतने कम समय में कहानी कैसे बदल गई? वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ये गाने की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें हैं। तस्वीरों की सच्चाई क्या है ये तो आने वाले दिनों में पता चल पाएगा।
चंद्रिका ने पति पर लगाए चीटिंग के आरोप
बता दें कि चंद्रिका दीक्षित का पति युगम गेरा से विवाद चल रहा है। ‘बिग बॉस OTT 3’ की एक्स-कंटेस्टेंट चंद्रिका ने अपने पति पर चीटिंग का आरोप लगाया है। इस बीच, वो खुद आए दिन एक मिस्ट्री मैन के साथ दिखाई दे रही हैं। कभी वो उसकी बाहों में दिखती हैं तो कभी उससे प्यार का इजहार करती नजर आती हैं। अब मिस्ट्री मैन संग उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने लोगों को हैरान कर दिया है।
इससे पहले चंद्रिका ने एक और वीडियो डाला था जिसमें उन्होंने पति पर दो लड़कियों से अफेयर होने का आरोप लगाया। वीडियो में पहले उनके मुंह पर पट्टी बंधी हुई थी जिसे हटाकर वो कहती हैं कि अभी इतने भी बुरे दिन नहीं आए उनके। पति को घेरते हुए चंद्रिका ने कहा था- 'तुझे मेरी करनी अय्याशी लग रही है? और तू क्या कर रहा था? (व्हाट्सएप चैट दिखाते हुए) दो-दो लड़कियों के साथ कार में? तू MMS बना, वीडियो बना, कुछ भी बना, मुझे फर्क नहीं पड़ता, दफा हो।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 10 February 2026 at 08:45 IST