अपडेटेड 22 April 2025 at 11:12 IST
बच्चों का खेल खेला नहीं जाता...मुनव्वर फारूकी ने अंजलि अरोड़ा को किया ब्लॉक, 'कच्चा बादाम' गर्ल बोलीं- घंटा फर्क नहीं पड़ता
हाल ही में 'कच्चा बादाम' गर्ल ने मुनव्वर फारूकी के उन्हें ब्लॉक करने के दावे पर अपनी बात रखी। उन्होंने क्या-क्या कहा चलिए बताते हैं।
Anjali Arora on Munawar Faruqui: कंगना रनौत के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप' से चर्चा में आए मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा की दोस्ती टूट चुकी हैं। एक दूसरे के बारे में दोनों की राय देख ऐसा लग रहा है मानो वो अब एक-दूजे को बर्दाश्त भी नहीं कर सकते। अब हाल ही में 'कच्चा बादाम' गर्ल ने मुनव्वर फारूकी के उन्हें ब्लॉक करने के दावे पर अपनी बात रखी। उन्होंने क्या-क्या कहा चलिए बताते हैं।
गौरतलब है कि अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी में 'लॉकअप' में गहरी दोस्ती हुई थी। लेकिन शो से निकलने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से कन्नी काट ली। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के बारे में बात करने से बचते नजर आने लगे थे। अब हाल ही में अंजलि अरोड़ा एल्विश यादव के पॉडकास्ट में पहुंची थीं जहां उन्होंने ब्लॉक वाले दावे पर अपना पक्ष रखा। खुलासा करते हुए अंजलि ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार मुनव्वर को ब्लॉक किया था।
मुझ पर कई सारे आरोप लग रहे- अंजलि
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अंजलि अरोड़ा कहती नजर आ रही हैं कि ‘मुझसे बच्चों का खेल खेला नहीं जाता। आज मैं अपने टैग्स चेक कर रही थी जिसमें मुझ पर कई सारे आरोप लगाए गए हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी अंधभक्ति अब भी चालू है। माना कि भेड़ चाल जरूरी है लेकिन, इतना भेड़ चाल में कैसे चल सकते हैं आप लोग? किसी ने कुछ डाला और आप झट से बिना कुछ सोचे समझे... एल्विश ने खुद देखा, उसने कहा, बात खत्म। खैर, मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपको सफाई चाहिए तो मैंने स्क्रीन रिकॉर्डिंग शेयर कर दी है। आप जाकर देख सकते हैं। आपको देखनी भी चाहिए। क्योंकि आप बाकी लोगों की बातों पर बहुत जल्दी भरोसा कर लेते हैं। आप क्या सोचते हैं क्या नहीं, उससे घंटा मुझे फर्क नहीं पड़ता। इसलिए सोचते रहें। मैं चाहती हूं कि आप ओवरथिंक करें।’ इसके साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स और मुनव्वर के फैंस को आडे हाथों ले लिया।
इसके साथ ही उन्होंने ब्लॉक किए गए सेक्शन में जाकर मुनव्वर का इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाया। ऐसे में फैंस के पल्ले नहीं पड़ रहा कि किसने किसे पहले ब्लॉक किया।
मुनव्वर ने ब्लॉक कर स्क्रीन रिकॉर्डिंग किया था शेयर
वहीं मुनव्वर फारूकी ने भी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्हें अंजलि अरोड़ा को ब्लॉक करते देखा गया। स्क्रीन रिकॉर्डिंग में उन्होंने दिखाया कि इंस्टाग्राम पर उन्हें अंजलि अरोड़ा की रील दिखी जिसे देख वो भौचक्का रह गए। उन्हें वीडियो में बोलते सुना जा सकता है कि 'एक हफ्ते पहले मैं इंस्टाग्राम पर घूम रहा था। तो ऐसा (अंजलि अरोड़ा) कुछ दिखा। मैंने खोला, मैंने कहा अरे ये तो यही है। फिर मैंने कहा कि ये तो ब्लॉक-ब्लॉक बोलते रहती है... ऐसी-ऐसी अफवाहें और बातें... फिर मैंने कहा कि एक काम करता हूं, मैं ही आसान करता हूं। इसके बाद मैंने खटाक करके ब्लॉक कर दिया। मैंने स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी की है। मैं कभी ऐसा करता नहीं हूं। फिर मैंने सोचा अपना ही फोन है और अपना ही अकाउंट है।'
दोनों की दोस्ती में क्यों आई दरार?
बताते चलें कि अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी के बीच 'लॉकअप' खत्म होने के बाद दोस्ती में दरार शुरू हो गई थी। रिपोर्ट्स में कहा गया कि उस समय मुनव्वर ने अपनी गर्लफ्रेंड नाजिल के बारे में उन्हें नहीं बताया था। उनके कई और अफेयर्स के बारे में उन्हें बाद में मालूम हुआ। इसके बाद, सोशल मीडिया पर कई दफा दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई बातें कही। बाद में इनके फैंस भी आपस में उलझते दिखाई दिए।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 April 2025 at 11:12 IST