अपडेटेड 11 February 2026 at 08:37 IST

Dhinchak Pooja: 'मम्मी बचाओ...' Valentine Song के साथ फिर हाजिर हुईं ढिंचैक पूजा, गाना सुन टॉर्चर हुए लोग!

ढिंचैक पूजा एक बार फिर अपना नया गाना लेकर आई हैं, जिसे सुनने के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। यही नहीं, लोग उनके गाने को 'टॉर्चर' बता रहे हैं।

Dhinchak Pooja | Image: Instagram

Dhinchak Pooja New Song: यूट्यूबर और 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) एक बार फिर अपने नए गाने के साथ हाजिर हैं। उनका वेलेंटाइन डे स्पेशल गाना सामने आने के बाद सोशल मीडिया ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए हैं।

इंटरनेट की दुनिया में ढिंचैक पूजा का नाम बेहद पॉपुलर है। साल 2017 में 'सेल्फी मैंने ले ली आज' गाने से रातोंरात लाइमलाइट में आने वाली ढिंचैक पूजा ने नया गाना बनाया है। हमेशा की तरह उनका ये गाना भी बेसुरा है।

ढिंचैक पूजा ने फिर किया टॉर्चर!

पैपी सॉन्ग बनाने की पूरी कोशिश के बाद भी गाने में उनके सुर नहीं लग पाए। लोगों का कहना है कि जब गाने में सिंगर के सुर ही न लगे तो फिर वो कैसा गाना। उन्होंने इस गाने को एक मजाक बताया। 'दिलों का स्कूटर', 'दिलों का स्कूटर 2.0' के बाद अब ढिंचैक पूजा इस गाने से लोगों को टॉर्चर करने आ गई हैं।

गाने में ढिंचैक पूजा हाथ में माइक थामकर गाना गा रही हैं। उनके बैकग्राउंड में वेलेंटाइन को ध्यान रखते हुए डेकोरेशन नजर आ रही है। हार्ट वाले बैलून लगे हुए हैं। ये गाने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गाने के लिरिक्स से लेकर सुर तक, हर चीज का जबरदस्त मजाक उड़ाया जा रहा है। गाने के बोल हैं- वेलेंटाइन पे मुझे लाइन दे, ये वाला रोज फूल दे, 5 स्टार दे, मुझे कार दे...

नए गाने की वजह से ट्रोल हुई ढिंचैक पूजा

ढिंचैक पूजा के इस गाने के इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों के दिमाग के फ्यूज उड़ गए हैं। गाना सुनने के बाद सोशल मीडिया पर कई मीम्‍स के साथ ढिंचैक पूजा की ट्रोलिंग का भी तूफान आ गया है। एक यूजर ने लिखा, 'वायरल होने की जरूरत नहीं है, लोग अपने आप सर्च करते हुए आएंगे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दीदी अपनी ही दुनिया में मस्त है।' एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया गाना है, कल मेरा एग्जाम है और अब मैं कोमा में हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कोशिश करते रहो… ऐसे दिन आएंगे जब लोग तुम्हारा असली टैलेंट समझेंगे। मम्मी बचाओ।'

बता दें कि ढिंचैक पूजा के अबतक कई गाने आ चुके हैं, जिनका मजाक ही बना है। लेकिन इस बात से कतई इनकार नहीं किया जा सकता कि उनके सभी गाने वायरल हो जाते हैं। फिर चाहे लोग उन्हें ट्रोल ही क्यों न कर रहे हों। मजे लेने के लिए ही सही, मगर लोग उनके गाने सुनते जरूर हैं।

कौन हैं ढिंचैक पूजा?

ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है, जो कि एक यूट्यबूर हैं। साल 2017 में उन्हें बिग बॉस के घर में देखा गया था। यहां उन्हें ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। 

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: वर्ल्डवाइड कहां तक पहुंची सनी देओल की 'बॉर्डर 2'? 19वें दिन कमाई में आया उछाल
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 08:36 IST