अपडेटेड 18 February 2024 at 14:45 IST
Sonarika Bhadoria: टीवी की ‘पार्वती’ ने अपनी मेहंदी पर बनवाया खास डिजाइन, इस तरह दिखाई शिवभक्ति
Sonarika Bhadoria Mehendi: सोनारिका भदौरिया को टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ में देवी पार्वती के रोल के लिए जाना जाता है। वह जल्द शादी कर रही हैं।
Sonarika Bhadoria Mehendi: टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ (Devon Ke Dev Mahadev) में देवी पार्वती का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया जल्द दुल्हनिया बनने वाली हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू भी हो चुकी हैं। वह अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विकाश पाराशर (Vikas Parashar) संग सात फेरे लेने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी मेहंदी सेरेमनी की झलक फैंस को दिखाई है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।
सोनारिका भदौरिया ने 18 मई 2022 को विकास पाराशर से सगाई कर ली थी। अब ये प्यारा कपल हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थामने वाला है। कपल ने धूमधाम के साथ मेहंदी का फंक्शन किया था जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने शिव पार्वती की मेहंदी अपने हाथों पर रचवाई थी।
सोनारिका भदौरिया ने लगवाई शिव पार्वती वाली मेहंदी
सोनारिका भदौरिया ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। ये पूरा इवेंट किसी शाही फंक्शन से कम नहीं लग रहा था। हालांकि, फैंस का दिल दुल्हनिया की मेहंदी ने चुरा लिया। सोनारिका भदौरिया ने अपने एक हाथ में भगवान शिव और पार्वती के डिजाइन वाली मेहंदी लगवाई थी जो देखने में काफी आकर्षक लग रही थी। वहीं, दूसरे हाथ में दूल्हा-दुल्हन का डिजाइन बना हुआ था। इसकी फोटो शेयर करते हुए सोनारिका ने कैप्शन में लिखा- “मेहंदी है रचने वाली, हाथों में गहरी लाली।”
ग्रीन शरारे में सजी सोनारिका भदौरिया
एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी वाली शाम को शरारा पहना था। उन्होंने ग्रीन कलर के शॉर्ट वेल्वेट कुर्ते के नीचे रेड कलर का शरारा कैरी किया था। वहीं, उनका दुपट्टा भी शरारे की मैचिंग का था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए ब्राइड-टू-बी ने चोकर, कानों में ईयररिंग्स और मल्टी-कलर चूड़ियां पहनी थीं।
वहीं, उनके मंगेतर विकास ग्रीन कलर के कुर्ते-पायजामे के साथ मैचिंग नेहरू जैकेट में अपनी मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे। बता दें कि ये फंक्शन राजस्थान के रणथंभौर के एक शाही किले में हुआ था। हाल ही में कपल ने घर में माता की चौकी भी रखी थी जिसमें उनके परिवारवाले ही शामिल हुए।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 February 2024 at 14:45 IST