अपडेटेड 16 April 2022 at 22:35 IST
Debina Bonnerjee और गुरमीत चौधरी ने बताया अपनी लाडली का नाम, शेयर की प्यारी सी तस्वीर
टेलीविजन स्टार देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने हाल ही में बेबी गर्ल का वेलकम किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी की नाम की भी घोषणा की है।
टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने हाल ही में अपनी 'बेबी गर्ल' का वेलकम किया है। उन्होंने इसकी घोषणा एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर किया था। हालांकि अभी तक बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया है। उन्हें लगातार बधाई दी जा रही है। हालांकि एक्टर अपने फैंस को अपडेट्स शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने जानकारी दी है कि वे अपनी लाडली का नाम भी रख लिया है। इस पोस्ट पर फैंस का भी प्यार मिल रहा है।
गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबीना बनर्जी पेरेंट्स बनने के बाद भी हर खुशी अपने फैंस के बीच शेयर कर रहे हैं। उन्होंने बेटी के जन्म के बाद भले ही लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन हर यादगार लम्हों को वे शेयर करना नहीं भूल रहे हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी बेटी के नाम की भी घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेबी गर्ल की एक तस्वीर शेयर की है, लेकिन फोटो बैकसाइड से ली गई है, इस कारण चेहरा चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “हैलो दुनिया। हमने अपनी बेटी का नाम लियाना (Lianna) रखा है।” इस पोस्ट पर फैंस के भी लगातार कमेंट्स मिल रहे हैं। कई लोग दिल का इमोजी लगाकार शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मां बनने के बाद एक्ट्रेस इस सुखद अनुभव का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पूजा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और लिखा, "जितना अधिक हम अपनी परंपराओं का जश्न मनाते हैं, उतना ही हम अपनी संस्कृति से जुड़े होते हैं क्योंकि इंटरनेट और सुपर फास्ट लाइफ के इस युग में शायद ही हमारे पास कई चीजों के लिए समय हो और हमारे माता-पिता दोनों के साथ एक त्योहार मनाने का मौका मिलना मेरे बच्चे को दादा-दादी को देखने के लिए गर्व और आनंद की बात है।" इस पोस्ट के बाद फैंस का लगातार प्यार मिल रहा है। सभी उन्हें बेटी होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 16 April 2022 at 22:33 IST