अपडेटेड 12 December 2025 at 10:42 IST
Bigg Boss विनर गौरव खन्ना ने पत्नी को किया किस, पैप्स ने जमकर की हूटिंग तो शरमाई आकांक्षा चमोला
Gaurav Khanna-Akanksha Chamola: गौरव खन्ना ने बीते दिन धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान का एक प्यारा सा मोमेंट सामने आया है जिसने फैंस का दिन बना दिया।
Gaurav Khanna-Akanksha Chamola: टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। दोनों के बीच उनका प्यार और अटूट बॉन्ड साफ नजर आता है। 'बिग बॉस' हाउस में भी उनकी केमिस्ट्री की झलक देखने को मिली थी। अब कपल का एक और क्यूट वीडियो सामने आया है जिसने उनके चाहनेवालों का दिन बना दिया है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे लेटेस्ट वीडियो में 'बिग बॉस 19' विनर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखी है। कपल ने एक-दूजे पर खूब प्यार लुटाया। दोनों एक-दूजे में ऐसा खोए कि भरी महफिल में ही लिप किस कर लिया। आखिर क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।
गौरव खन्ना ने होस्ट की बर्थडे पार्टी
गौरव खन्ना ने गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने पार्टी होस्ट की जिसमें उनके साथ पत्नी आकांक्षा चमोला भी नजर आईं। इसके अलावा पार्टी में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स और इंडस्ट्री के उनके करीबी दोस्त भी नजर आए।
कपल ने भरी महफिल में किया लिप किस
एक्टर ने दोस्तों की मौजूदगी में पत्नी संग केक काटा। आकांक्षा ने प्यार से गौरव को केक खिलाया और गाल पर चूमकर ढेरों प्यार लुटाया। स्पेशल मोमेंट पर कपल ने लिप किस भी किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पैपराजी और लोगों ने हूटिंग की, जिस पर आकांक्षा शरमाती नजर आईं।
कपल के मोमेंट पर फैंस ने लुटाया प्यार
बर्थडे के मौके पर गौरव ने व्हाइट शर्ट और पैंट पहना। इसके साथ ही उन्होंने येलो कलर का ब्लेजर कैरी किया। वहीं आकांक्षा रेड कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं। फिलहाल कपल का प्यारा सा मोमेंट फैंस का पसंदीदा वीडियो बन गया है। वीडियो को उनके चाहनेवाले खूब पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एडल्ट वाली किस।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कपल गोल्स।' एक और यूजर ने लिखा, 'क्यूटीस।' एक अन्य ने लिखा, 'ऑडियंस च्वाइस एंड ऑडियंस विनर।'
गौरव खन्ना ने जीता 'बिग बॉस 19'
बता दें कि गौरव खन्ना ने 'बिग बॉस 19' का खिताब जीता है। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को मात देकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। शो में उनके साफ-सुथरे गेम ने उन्हें जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 December 2025 at 09:37 IST