Bigg Boss 20 Premiere: खत्म हुआ इंतजार, 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर आज, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो

रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 केसाथ दर्शकों के बीच वापस लौट रहा है। इस सीजन में कई लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि शो कब और कहां देख सकते हैं।

Bigg Boss 20 Premiere | Image: ANI/Instagram

Bigg Boss 20 Grand Premiere: टेलीविजन का सबसे पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 20' को लेकर दर्शकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आज आखिरकार शो का ग्रैंड प्रीमियर है। होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने अनोखे और दमदार स्वैग के साथ नए सीजन में भौकाल मचाएंगे। हमेशा की तरह इस धमाकेदार ग्रैंड प्रीमियर के मंच पर भी 'भाईजान' अपने शानदार मूव्स पेश करेंगे। साथ ही अपने खास अंदाज में सभी कंटेस्टेंट्स को दर्शकों से रूबरू करवाएंगे।

'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर डिजिटल दर्शकों के लिए आज रात 9:00 बजे से JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, टेलीविजन पर देखने वालों के लिए यह शो थोड़े देरी के बाद यानी रात 10:30 बजे से कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

ग्रैंड प्रीमियर पर टिकी फैंस की निगाहें

बिग बॉस के नए सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जाहिर है कि शो के शुरू होते ही दर्शकों में कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जानने की बेताबी चरम पर होती है। हर कोई ये देखने के लिए उत्सुक रहता है कि इस बार कौन-से सेलिब्रिटीज रियलिटी शो में शामिल होंगे। इसी उत्सुकता के बीच, फैंस की नजरें शो के ग्रैंड प्रीमियर पर टिकी हैं।

BB हाउस में लॉक होंगे ये कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस 20' को दर्शकों के बीच दस्तक देने में अब महज 12 घंटे से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार कौन-कौन से सेलिब्रिटीज BB हाउस में लॉक होने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने प्रीमियर के कई प्रोमो भी जारी कर दिए हैं। इस साल जो लोकप्रिय चेहरे शो का हिस्सा बन सकते हैं, उनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अर्शिफा खान, कुणाल तंवर, ईशा रिखी, आसिफ खान, रोहेद खान, फैसल खान, कनिका मान, यंग डसा, खुशी दुबे, रिया अहीर और लव गिल के नाम शामिल हैं।

'बिग बॉस 20' के लुक-थीम ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

बता दें कि बिग बॉस प्रीमियर के पहले मेकर्स की ओर से घर का लुक जारी किया गया था। नए सेटअप में फ्रेश डिजाइन और कई सरप्राइज ने दर्शकों की एक्साइमेंट को दोगुना कर दिया है। इसके अलावा बिग बॉस का 20वां सीजन 'वरदान' नाम के एक नए ट्विस्ट के साथ आ रहा है, जिसका मतलब एक्स्ट्रा लाइफलाइन है। इस थीम के तहत घर से बेघर होने वाले कंटेस्टेंट्स को तुरंत बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाएगा, बल्कि उसे गेम में रहने का एक और मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: दूसरे दिन ही 50 करोड़ पार हुई 'मिर्जापुर The Movie', थिएटर्स में भौकाल

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 September 2026 at 09:43 IST