Bigg Boss 20: 'मेरे पति को बीच में मत लाना, काट के रख दूंगी...' तलाक का जिक्र सुन आपा खो बैठीं माही, लव गिल को दे डाली धमकी!
बिग बॉस के घर में माही विज और लव गिल के बीच जमकर क्लैश देखने को मिला। गिल ने जब माही की तलाक की बात छेड़ी तो वो अपना आपा खो बैठीं। उन्होंने लव गिल पर चिल्लाते हुए कहा कि मेरे पति को बीच में मत लाना, काट कर रख दूंगी।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। जहां एक ओर काजी तौकीर और मनीष गोयल की हंसी-ठिठोली ने एक गंभीर झगड़े का रूप ले लिया है, वहीं दूसरी तरफ लव गिल और माही के बीच भी जमकर बवाल देखने को मिल रहा है।
दरअसल, माही गिल ने लव गिल को ‘होमब्रेकर’ कहा था। इसके बदल में उन्होंने माही के तलाक पर कमेंट कर दिया। जय भानुशाली का जिक्र होने पर माही खुद पर काबू नहीं रख पाईं और अपना आपा खो बैठीं। इस दौरान वो रोने भी लगीं।
माही विज का इमोशनल ब्रेकडाउन
अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें माही विज का इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ। माही विज पर लव गिल, आम्रपाली दुबे और यंग DSA बुरी तरह भड़कते हुए नजर आए। इस दौरान इन सभी में शुरु हुई तीखी बहस बड़ी लड़ाई तक पहुंच गई।
लव के सपोर्ट में उतरे यंग और आम्रपाली
हुआ यूं कि बीते एपिसोड में एक नॉमिनेशन टास्क हुआ। नॉमिनेशन टास्क में उस वक्त बवाल मच गया, जब उदिति ने माही को नॉमिनेट करते हुए यह खुलासा किया कि माही ने लव गिल को 'होमब्रेकर' कहा है। यह सुनते ही लव गिल भड़क उठीं और उनकी माही के साथ जबरदस्त लड़ाई हो गई। इस झगड़े में यंग और आम्रपाली भी लव के समर्थन में उतर आए। दोनों का कहना था कि नेशनल टेलीविजन पर किसी लड़की को होम ब्रेकर बुलाना बड़ा स्टेटमेंट है।
लव गिल ने माही के तलाक का मामला छेड़ा
इस पूरे मामले में लव गिल माही की पर्सनल लाइफ को घसीट लाईं। उन्होंने उनके तलाक का जिक्र कर दिया जिस पर माही आगबबूला हो उठीं। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि मेरी पर्सनल लाइफ से दूर रहो। मेरी निजी जिंदगी, तलाक पर बात करने की हिम्मत मत करना। मेरे पति को कभी भी बीच में मत लाना। काट कर रख दूंगी यहीं पर।
यंग ने माही को सुनाई जली-कटी
वहीं यंग ने उनके होमब्रेकर वाले स्टेटमेंट के लिए उन्हें खूब जली-कटी सुनाई। उन्होंने कहा कि जब तुम्हारी बेटी तारा बड़ी होगी, ये सब देखकर रोएगी। सोचेगी की मेरी मां ने क्या कर डाला ये। एक लड़की को होमब्रेकर बोला। अगर वो नीचे गिर रही है तो मैं भी गिरूंगी। अरे अपनी उम्र तो देखो। किधर हो तुम, क्या कर रही हो तुम, किस लेवल पर आ गई हो।
यह पूरा मामला वीकेंड पर उठना लाजमी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पर शो के होस्ट सलमान खान किस तरह से रिएक्ट करते हैं।
माही-जय का तलाक
बता दें कि माही विज और जय भानुशाली का तलाक हो चुका है। दोनों ने 4 जनवरी 2026 को अलग होने का ऐलान किया था। उन्होंने एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिये अपने फैसले की घोषणा की। उनकी एक बेटी है जिसका नाम तारा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 11 November 2026 at 11:51 IST