अपडेटेड 23 November 2025 at 12:09 IST

क्या गौरव खन्ना ही उठाएंगे Bigg Boss 19 की ट्रॉफी? फराह खान ने दिया बड़ा हिंट

Bigg Boss 19: कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने बताया है कि बिग बॉस 19 में उनका फेवरेट कंटेस्टेंट कौन है। उनकी बातों के बाद से फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि इस सीजन के विनर गौरव खन्ना हो सकते हैं।

Follow :  
×

Share


Bigg Boss 19 | Image: Instagram

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' अब फिनाले के काफी करीब पहुंच चुका है। फैंस लगातार अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। एक तरफ कोई फरहाना भट्ट की तेज तर्रार गेम का दीवाना है, तो कोई अमाल मलिक को शो का असली विनर मानता है। इन्हीं चर्चाओं के बीच अब कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान का भी रिएक्शन सामने आ गया है। सोहा अली खान के पॉडकास्ट में फराह ने बताया कि किस कंटेस्टेंट को वह इस सीजन का सबसे दमदार खिलाड़ी मानती हैं। उन्होंने बताया है कि वह गौरव खन्ना को इस सीजन का विनर मानती हैं।

गौरव खन्ना बन सकते हैं सीजन का विनर?

फराह खान शुरुआत से ही बिग बॉस को करीब से फॉलो करती हैं। कई बार सलमान खान की जगह वह शो होस्ट भी कर चुकी हैं। पॉडकास्ट में उनसे पूछा गया कि उनके हिसाब से बिग बॉस 19 का विनर कौन हो सकता है। फराह ने पहले तो कहा कि उन्हें इस बारे में खुलकर बात करना पसंद नहीं, क्योंकि वह शो से काफी क्लोज हैं।

गौरव खन्ना क्यों बने फराह खान के फेवरेट?

फराह ने आगे कहा कि इस सीजन में गौरव खन्ना गेम को काफी बैलेंस और शांत अंदाज में खेल रहे हैं। उनके मुताबिक, हर कोई गौरव के खिलाफ जा रहा है, फिर भी वह डिग्निटी के साथ खुद को पेश कर रहे हैं। उन्होंने किसी को गालियां नहीं दीं, न ही गैरजरूरी ड्रामा किया है। शायद यही वजह है कि लोग उनसे खिंचे चले आ रहे हैं। उन्होंने खुलकर ये नहीं बताया है कि इस सीजन का विनर कौन होगा, बल्कि शो को देखते हुए और अपना पर्सनल ओपिनियन देते हुए बताया है कि उन्हें गौरव खन्ना पसंद है। फराह की बातों से फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि हो सकता है कि उनकी प्रिडिक्शन सही निकल सकती है।

गौरव खन्ना की तगड़ी है फैन फॉलोइंग

गौरव खन्ना लगभग दो दशक से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। ‘अनुपमा’ में उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी के बाद वे ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के विनर भी रह चुके हैं। बिग बॉस 19 में भी उनके खेल और स्वभाव ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। अब ट्रॉफी उनके हाथ लगती है या नहीं, इसका फैसला फिनाले में होगा।

यह भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता करने जा रहीं शादी? मां बनने पर किया ये खुलासा

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 November 2025 at 12:09 IST