अपडेटेड 29 August 2025 at 10:25 IST

Bigg Boss 19: सीक्रेट रूम के बाद क्या है 'ऐप रूम'? फरहाना भट्ट ने खेला बड़ा गेम, मुश्किल में फंसे गौरव खन्ना

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 में सीक्रेट रूम के बाद अब एक नया ऐप रूम आ गया है। वहीं फरहाना भट्ट ने बड़ा खेला खेलते हुए सीक्रेट रूम से बाहर निकल आई हैं। गौरव खन्ना की अब मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

Follow :  
×

Share


Bigg Boss 19 | Image: Instagram

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के पहले हफ्ते काफी दिलचस्प चीजें देखने को मिली हैं। शो की शुरुआत धमाकेदार रही है। एक तरफ जहां झगड़े, प्लानिंग और गुटबाजी नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स नए-नए ट्विस्ट लेकर दर्शकों को सरप्राइज कर रहे हैं। सीक्रेट रूम के बाद अब शो में नया ऐप रूम आ गया है। ये कंटेस्टेंट्स के गेम में बड़ा बदलाव ला सकता है।

क्या है ये नया ऐप रूम?

शो की अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेजों के मुताबिक बिग बॉस 19 में इस बार एक नया रूम ओपन होने वाला है। इसे ऐप रूम नाम दिया गया है। इस रूम में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट्स को यह पता चलेगा कि बाहर दर्शक उनके बारे में क्या सोचते हैं। इसके साथ ही उनके लिए कौन सा ट्रेंड चल रहा है, उनकी इमेज बिग बॉस के घर से बाहर पॉजिटिव जा रही है या फिर नेगेटिव जा रही है। ये सब पता चलेगा।

फरहाना भट्ट मिली ये खास पावर

सबसे पहले सीक्रेट रूम में मौजूद फरहाना भट्ट को खास पावर दी जाती है। इसमें उन्हें घर के किसी एक सदस्य को ऐप रूम में भेजने का फैसला लेना होता है। वह बिना किसी देरी किए टीवी एक्टर गौरव खन्ना का नाम चुन लेती हैं।

गौरव खन्ना के लिए निगेटिव ट्रेंड

सोशल मीडिया पेजों और रिपोर्ट्स के अनुसार गौरव खन्ना के लिए बाहर नेगेटिव ट्रेंड चल रहा है। ऐप रूम में उन्हें  बाहर चल रही उनकी इमेज के बारे में जानकारी दी जाएगी। यही नहीं, वहां उन्हें दो बड़े ऑप्शन भी दिए जाएंगे, पहला फरहाना भट्ट को दोबारा से घर में एंट्री दिलाने की। वहीं दूसरा अगर वह इस फैसले को नहीं मानते हैं तो पूरे घर का हफ्ते भर का राशन आधा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: मृदुल-नतालिया की बढ़ती नजदीकियां, घर का पहला कपल?
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 29 August 2025 at 10:25 IST