अपडेटेड 2 September 2025 at 16:36 IST

'2 पैसे की औरत...', कश्मीर पीस एक्टिविस्ट फरहाना ने नीलम पर की भद्दी टिप्पणी, Bigg Boss 19 में चढ़ा पारा, किसका किससे पंगा?

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में कश्मीर की पीस एक्टिविस्ट फरहाना भट्ट ने नीलम पर भद्दी टिप्पणी करके उसे रुला दिया। इसके बाद घर में बवाल ही मच गया।

Follow :  
×

Share


Bigg Boss 19 | Image: X

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में तो काफी बवाल देखने को मिला है। कश्मीर की पीस एक्टिविस्ट फरहाना भट्ट और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। इन दोनों की लड़ाई ने घर के पूरे माहौल को गरम कर दिया। फरहाना ने नीलम को दो पैसे की औरत बोल दिया जिससे वह रोने लगी। पीस एक्टिविस्ट की इस टिप्पणी की घरवालों ने जमकर निंदा की

तान्या-जीशान की बहस से शुरू हुआ विवाद

एपिसोड की शुरुआत तान्या मित्तल और जीशान कादरी के बीच स्मोकिंग रूम को साफ करने को लेकर बहस शुरू हुई थी। तान्या ने इस ड्यूटी को करने से साफ मना कर दिया। इसपर कुनिका ने भी उनका साथ दिया। इनके झगड़े में बशीर ने भी अपनी टांग अड़ाना शुरू कर दिया। उन्होंने कुनिका की कैप्टेंसी को टारगेट किया।

 

फरहाना का नीलम के बीच हुआ विवाद

अब घर के दूसरे छोर पर फरहाना भट्ट ने भी नीलम को उकसाते हुए बात करनी शुरू कर दी। दोनों की कहा सुनी होने लगी। बहस के बीच में ही फरहाना ने नीलम को उकसाते हुए "2 पैसे की औरत" कह दिया। यह सुनकर नीलम भावुक हो गईं और रोने लगीं। ये टिप्पणी से जीशान, अमाल मलिक, बशीर और गौरव खन्ना को भी नागवार गुजरी और उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की।

किचन में भी भिड़ंत

ये विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि किचन में खाना बनाते समय नेहल और तान्या में भी बहस शुरू हो गई। इसके बाद बशीर जहां सफाई कर रहा था वहीं पर फरहाना ने गलती से खाना गिरा दिया। फिर क्या था दोनों के बीच खूब झगड़ा शुरू हुआ। गुस्से में फरहाना ने बशीर को घटिया इंसान बोल दिया। फिर दोनों ने एक-दूसरे का सामान फेंकना शुरू कर दिया।

कुनिका ने दे डाली फरहाना को चेतावनी

इसके बाद कुनिका और फरहाना की भी आमने-सामने काफी बहस देखने को मिली। एक्ट्रेस ने पीस एक्टिविस्ट को 'पॉटी माउथ' बोला तो वहीं जवाब में उन्होंने कहा कि शायद कुनिका अपने बच्चों से भी ऐसे ही बात करती होंगी। इस पर कुनिका भड़क उठीं और सख्त लहजे में फरहाना को चेतावनी दी, ‘लड़ाई में परिवार को बीच में मत लाओ।’

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: 'बिग बॉस' हाउस में नहीं थम रही फरहाना की बदजुबानी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 September 2025 at 16:36 IST