अपडेटेड 14 November 2025 at 20:29 IST
Bigg Boss 19: अपने पिता पर ऐसा क्या बोल गए अमाल मलिक? लोगों का फूटा गुस्सा, बोले- कैसे सांप को पैदा किया…
Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19' के हालिया एपिसोड में अमाल मलिक और टीवी एक्टर गौरव खन्ना के बीच नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में स्ट्रगल को लेकर बहस हो गई।
Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन घरवाले अपने किसी ना किसी बयान या हरकत को लेकर ट्रेंड करते रहते हैं। इस सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं अमाल मलिक जो इन दिनों सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। कारण है उनका अपने पिता डब्बू मलिक को एक ‘फेलियर’ बताना।
‘बिग बॉस 19’ के हालिया एपिसोड में अमाल मलिक और टीवी एक्टर गौरव खन्ना के बीच नेपोटिज्म और इंडस्ट्री में स्ट्रगल को लेकर बहस हो गई। उसी दौरान, खुद को सही साबित करने के लिए अमाल ने अपने पिता को 'असफल' कह डाला।
अमाल मलिक ने पिता को बताया ‘फेलियर’
यह सब तब शुरू हुआ जब गौरव ने कहा कि इंडस्ट्री में कुछ हासिल करने के लिए हर कोई कड़ी मेहनत करता है, लेकिन जिनके कनेक्शन होते हैं, उन्हें आउटसाइडर की तुलना में पहला मौका आसानी से मिल जाता है। उन्होंने सिंगर-कंपोजर से कहा, ‘जहां तुम्हारा संघर्ष शुरू होता है, वहां हमारी आकांक्षा होती है’। इस पर, अमाल ने बताया कि कैसे उनके भाई और उनकी मां बाकी लोगों की तरह महबूब स्टूडियो के बाहर खड़े रहते थे।
आगे गौरव ने कहा कि अमाल की फैमिली लेगसी के चलते उनके लिए सलमान खान से संपर्क करना आसान था, जबकि दूसरे लोगों को ये मौका पाने में 20 साल लग जाते हैं। इसपर अमाल ने कहा कि सभी कलाकारों का संघर्ष एक जैसा होता है। फिर गौरव ने कहा कि वो पहला कदम मिलने के बारे में बात कर रहे थे जो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए आसान होता है।
दोनों के बीच थोड़ी देर तक ऐसे ही बहस होती रही। एक्टर ने कहा कि कैसे वो अमाल और उनके परिवार की मुश्किलों से इनकार नहीं कर रहे लेकिन इनसाइडर को मिलने वाले प्रिविलेज की बात कर रहे हैं। अपनी बात को सही साबित करने के लिए अमाल ने आगे कहा कि “मेरे पापा को कभी अनु मलिक का सपोर्ट मिला नहीं, हम रिवर्स नेपोटिज्म के प्रोडक्ट हैं सर। डब्बू मलिक असफल थे और मुझे इसे स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं है। मेरे पिता असफल रहे।”
अमाल मलिक को नेटिजंस ने लगाई लताड़
अब अपने पिता को ‘फेलियर’ बताने को लेकर अमाल की सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई हो रही है। एक ने लिखा- “अमाल मलिक शर्म करो। अपनी सफलता साबित करने के लिए नेशनल टीवी पर 'मेरे पिता असफल हैं, उन्होंने कुछ नहीं किया' कहना हार्टब्रेकिंग है। इससे उनके पिता को बहुत शर्मिंदगी हुई होगी। सम्मान और प्यार पहले आना चाहिए, अपमान नहीं”।
जबकि दूसरा लिखता है- ‘ऐसा बेटा होने से बेहतर है बेटा ही ना हो’। तीसरे यूजर ने लिखा- ‘डब्बू मलिक ने कैसे सांप को पैदा किया है’।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 20:29 IST